फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   MV Ruen rescue further cemented our stature as first responder Indian Navy chief

Indian Navy: नौसेना प्रमुख हरि कुमार बोले- जहाजों के हिसाब से तय हों एक्शन; ऑपरेशन एमवी रुईन पर कही यह बात

Sun, 14 Apr 2024 11:16 PM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गोवा Published by: मिथिलेश नौटियाल Updated Sun, 14 Apr 2024 11:16 PM IST
सार

नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार का कहना है कि भारतीय नौसेना के अधिकारियों को जहाजों के हिसाब से अपने एक्शन प्लान तय करने होंगे। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन एमवी रुईन को सफलतापूर्वक अंजाम देकर  भारतीय नौसेना ने अपना कद बढ़ाया है।  

विज्ञापन
MV Ruen rescue further cemented our stature as first responder Indian Navy chief
नौसेना प्रमुख एडमिरल हरि कुमार - फोटो : ANI

विस्तार

‘भारतीय नौसेना को समुद्र में अपनी ताकत बढ़ाने के लिए ऑपरेशनों को बढ़ाने की जरूरत है और जहाजों के हिसाब से अपने एक्शन प्लान तैयार करने होंगे।’ ये बातें नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार ने गोवा के हंसा नौसेनिक अड्डे पर हुए एक समारोह के दौरान बताईं। एडमिरल हरि कुमार ने वायुसेना और नौसेना के बीच जहाजों के अनुरूप आपसी तालमेल और एक्शन प्लान पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि नौसेना कर्मियों ने जिस तरह से समर्पण और प्रतिबद्धता दिखाई है, उसे जारी रखने की जरूरत है। इस तरह से ही देश को मजबूती मिलेगी। समारोह के दौरान नौसेना अधिकारियों को पदकों से सम्मानित किया गया। 

विज्ञापन


ऑपरेशन एमवी रुईन पर बोले यह बात 
नौसेना प्रमुख ने कहा कि जिस जोश और जज्बे के साथ भारतीय नौसेना ने वायुसेना के साथ मिलकर ऑपरेशन एमवी रुईन को अंजाम दिया, उससे देश का कद बढ़ा है। 
बता दें कि कि 14 दिसंबर, 2023 को माल्टा का झंडा लगे एमवी रुइन नाम के मालवाहक जहाज को समुद्री डाकुओं ने घेर लिया था। जैसे ही भारतीय नौसेना को यह संदेश मिला तो मालवाहक जहाज को ट्रैक करना शुरू किया। समुद्री लुटेरों द्वारा जहाज पर कब्जा कर उसे सोमालिया की तरफ ले जाया गया था। 14 मार्च 2024 को हवाई गश्त के दौरान एमवी रुईन जहाज को सोमाली तट पर देखा गया। इसके बाद 16 मार्च की सुबह आईएनएस कोलकाता ने समुद्री लुटेरों द्वारा कब्जे में लिए गए जहाज को घेर लिया। चालीस घंटे बाद नौसेना ने 35 समुद्री डाकुओं को आत्मसमर्पण करने के लिए मजबूर किया और जहाज में बंधक बनाए गए चालक दल के 17 सदस्यों को बचा लिया गया।
विज्ञापन

नौसेना प्रमुख ने कहा कि जब भी नौसेना को कोई मिशन सौंपा गया, उसे आत्मविश्वास के साथ पूरा किया गया।   

‘एमएससी एरीज को लेकर बोले यह बात’
ईरानी सुरक्षा बलों और नौसेना द्वारा जब्त किए गए इस्राइली अरबपति के मालवाहक जहाज एमएससी एरीज के बारे में नौसेना प्रमुख ने कहा कि यह जहाज भारत के एक बंदरगाह की तरफ आ रहा था। उन्होंने कहा कि नौसेना के पास इसे लेकर फिलहाल कोई अपडेट नहीं है। एडमिरल ने लाल सागर और अदन की खाड़ी में स्थिति को नाजुक बताते हुए कहा कि भारतीय नौसेना द्वारा इस क्षेत्र पर निगरानी रखी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

नौसेना प्रमुख ने आगे कहा कि हिंद महासागर हमारा क्षेत्र है और इसे सुरक्षित रखने के लिए जो भी आवश्यक कार्रवाई होगी हम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed