{"_id":"5e1d2c8e8ebc3e88137ea531","slug":"muzaffarpur-shelter-home-case-live-updates-of-court-verdict","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामला: आरोपियों के खिलाफ 20 जनवरी को कोर्ट सुनाएगा अपना फैसला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुजफ्फरपुर आश्रय गृह मामला: आरोपियों के खिलाफ 20 जनवरी को कोर्ट सुनाएगा अपना फैसला
Tue, 14 Jan 2020 08:39 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अनवर अंसारी
Updated Tue, 14 Jan 2020 08:39 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरपुर स्थित आश्रयगृह में कई लड़कियों के कथित यौन शोषण के मामले में दिल्ली की साकेत कोर्ट ने अपना निर्णय देने के लिए 20 जनवरी निर्धारित की है। गौरतलब है कि इस केंद्र का संचालक बिहार पीपुल्स पार्टी का पूर्व विधायक ब्रजेश ठाकुर था। अदालत ने पहले आदेश एक महीने के लिए 14 जनवरी तक टाल दिया था। उस समय मामले की सुनवाई कर रहे जज सौरभ कुलश्रेष्ठ छुट्टी पर थे।
विज्ञापन
इससे पहले अदालत ने नवंबर में फैसला एक महीने के लिए टाल दिया था। तब तिहाड़ केंद्रीय जेल में बंद 20 आरोपियों को राष्ट्रीय राजधानी की सभी छह जिला अदालतों में वकीलों की हड़ताल के कारण अदालत परिसर नहीं लाया जा सका था।
विज्ञापन
अदालत ने 20 मार्च, 2018 को ठाकुर समेत आरोपियों के खिलाफ आरोप तय किए थे। आरोपियों में आठ महिलाएं और 12 पुरुष हैं।