फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Muslims donate money for the treatment of a Hindu in west Bengal

कैंसर से जूझ रहे हिंदू की मदद के लिए मुस्लिमों ने इकठ्ठा किया फंड

Sat, 07 Oct 2017 02:59 PM IST
amarujala.com- Presented by: मोहित
amarujala.com- Presented by: मोहित Updated Sat, 07 Oct 2017 02:59 PM IST
विज्ञापन
Muslims donate money for the treatment of a Hindu in west Bengal
फाइल फोटो

पश्चिम बंगाल में खड़गपुर के पुरातन मुहल्ले के मुस्लिमों ने इस बार मुहर्रम का जुलूस नहीं निकाला। जुलूस के लिए इकट्ठे किए गए पैसे पड़ोस में रहने वाले हिंदू को इलाज के लिए दे दिए जो कि कैंसर की बीमारी से जूझ रहा है।

विज्ञापन


समाज संघ क्लब, खड़गपुर के पुरातन बाजार में मुहर्रम का जुलूस निकालता आ रहा है। इस बार भी जुलूस निकालने के लिए संघ ने 50,000 रुपए जमा किए थे। फिलहाल संघ ने भुनिया को 6000 रुपए दिए हैं। अबीर भुनिया 35 वर्ष के हैं, मुहल्ले में मोबाइल रिचार्ज  की दुकान चलाते हैं।  
विज्ञापन


उनके इम्यून सिस्टम में कैंसर है। उनका बोन मैरो ट्रांसप्लांटेशन भी होना है। भुनिया का इलाज सरोज गुप्ता कैंसर सेंटर में चल रहा है। फिलहाल उनकी केमोथैरेपी चल रही है। उनके इलाज में करीब 12 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



पढ़ें: पश्चिम बंगाल: BJP कार्यकर्ताओं का विरोध प्रदर्शन, हुआ था जानलेवा हमला


समाज संघ के सेक्रेटरी अमजद खान ने बताया कि 'हम हर साल मुहर्रम का जुलूस निकालते हैं लेकिन इस बार हमने किसी की जिंदगी को बचाने का निर्णय लिया। हमने फंड इकठ्ठा करने के लिए मस्जिद में नमाज के बाद इमाम से फंड के लिए घोषणा करवाई। 

मुस्लिम पड़ोसियों की इस पहल पर अबीर ने कहा कि 'मैं नहीं जानता मेरा क्या होगा लेकिन पड़ोसियों की इस पहल ने मेरे  दिल को छू लिया है।' अबीर ने पिछले साल ही मां-पिता और दादी को खोया है और फिलहाल अपनी पत्नी के साथ रह रहे हैं और दोनों को अपनी पहली संतान का इंतजार है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed