{"_id":"5e8623288ebc3e72be029507","slug":"muslim-person-die-from-coronavirus-in-mumbai-cemetery-refused-to-bury-body-was-burnt-in-crematorium","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से मौत: कब्रिस्तान ने दफनाने से किया इनकार, शव को श्मशान में जलाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
कोरोना से मौत: कब्रिस्तान ने दफनाने से किया इनकार, शव को श्मशान में जलाया गया
Thu, 02 Apr 2020 11:11 PM IST
अनवर अंसारी
पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Thu, 02 Apr 2020 11:11 PM IST
विज्ञापन
coronavirus
- फोटो : PTI
महाराष्ट्र में कोरोना वायरस के संक्रमण की वजह से मृत 65 वर्षीय व्यक्ति के परिजनों ने गुरुवार को आरोप लगाया कि उपनगर मलाड में कब्रिस्तान के न्यासियों द्वारा शव दफनाने से मना करने के बाद उसे जलाना पड़ा। यह घटना बुधवार की है। मृतक मालवाणी के कलेक्टर परिसर में रहता था और जोगेश्वरी स्थित बीएमसी के अस्पताल में बुधवार तड़के उसकी मौत हुई थी।
विज्ञापन
मृतक के परिवार के सदस्य ने आरोप लगाया कि शव को मलाड के मालवाणी कब्रिस्तान ले जाया गया लेकिन न्यासियों ने यह कह कर शव को दफनाने से इनकार कर दिया कि मृतक कोरोना वायरस से संक्रमित था। उन्होंने कहा कि यह तब किया गया जब महानगर पालिका ने सुबह चार बजे शव को दफनाने की अनुमति दी थी।
विज्ञापन
परिवार के सदस्य ने बताया कि स्थानीय पुलिस और एक स्थानीय नेता ने हस्तक्षेप की कोशिश की और न्यासियों से शव दफनाने की अनुमति देने का आग्रह किया लेकिन वे नहीं माने। उन्होंने बताया कि इसके बाद कुछ सामाजिक कार्यकर्ताओं ने हस्तक्षेप किया और नजदीक स्थित शमशान भूमि में शव को जलाने का अनुरोध किया। परिवार की सहमति से सुबह 10 बजे शव को जलाया गया।
विज्ञापन