{"_id":"5d0c67c38ebc3e5ad9223b36","slug":"muslim-men-beaten-up-in-assam-and-force-them-to-utter-jai-shri-ram-slogans","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पीटा गया, जबरन लगवाए गए जय श्रीराम के नारे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को पीटा गया, जबरन लगवाए गए जय श्रीराम के नारे
Fri, 21 Jun 2019 10:44 AM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बारपेटा
Published by: Sneha Baluni
Updated Fri, 21 Jun 2019 10:44 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
असम के बरपेटा में एक दक्षिणपंथी संस्थान के खिलाफ गुरुवार को शिकायत दर्ज की गई है। उसपर आरोप है कि उन्होंने मंगलवार को कथित तौर पर अल्पसंख्यक समुदाय के एक समूह की पिटाई कर दी और उनसे जबरन जय श्रीराम और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए। इस दक्षिणपंथी संस्थान और इसके संस्थापक के खिलाफ ऑल असम माइनॉरिटी स्टूडेंट्स यूनियन और नॉर्थ-ईस्ट माइनॉरिटीज स्टूडेंट्स यूनियन ने दो एफआईआर दर्ज कराई हैं।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार मंगलवार रात को हुई घटना उस समय सामने आई जब इस कथित हमले का एक वीडियो सामने आया। जिसमें जबरन नारे लगवाए जा रहे थे। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। शिकायत में कहा गया है कि दक्षिणपंथी समूह के सदस्य होने का दावा करने वाले पुरुषों के एक समूह ने बारपेटा शहर में एक ऑटोरिक्शा को रोका और उसमें यात्रा कर रहे लोगों की पिटाई की।
विज्ञापन
इसके बाद पीड़ितों से जबरन जय श्रीराम, भारत माता की जय और पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगवाए गए। पीड़ितों को गालियां दी गईं। हमलावरों ने खुद इस घटना का वीडियो शूट किया था और इसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। बारपेट से कांग्रेस विधायक अब्दुल खलीक ने कहा कि उन्होंने पुलिस अधीक्षक को घटना में कार्रवाई करने को कहा है।
विज्ञापन