{"_id":"5c39ec7bbdec2273952162be","slug":"muslim-couple-get-married-in-hospital-after-suicide-bid","type":"story","status":"publish","title_hn":"आत्महत्या की कोशिश करने वाले मुस्लिम जोड़े ने की अस्पताल में शादी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
आत्महत्या की कोशिश करने वाले मुस्लिम जोड़े ने की अस्पताल में शादी
Sat, 12 Jan 2019 07:02 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sat, 12 Jan 2019 07:02 PM IST
विज्ञापन
Couple
यह एक ऐसी प्रेम कहानी है जो काफी भयावह है। लेकिन फिलहाल सब ठीक है। तेलंगाना के विकाराबाद जिले में एक मुस्लिम जोड़े ने अपने माता-पिता के खिलाफ जाकर शादी है। दरअसल दोनों का ही परिवार उनकी शादी से सहमत नहीं था। इसके बाद यो दोनों एक अस्पताल में शादी के बंधन में बंध गए इससे पहले वह कथित रूप से आत्महत्या का प्रयास कर रहे थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक 21 वर्षीय नवाज और 18 साल की रेश्मा शादी करना चाहते थे। लेकिन उनके पिरजन इस शादी के पक्ष में नहीं थे। सूत्रों के अनुसार रेश्मा ने परेशान होकर 8 जनवरी को कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया। जिसके बाद उसे सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया थ। इसके बाद रेश्मा की खबर सुनकर नवाज ने भी कथित तौर पर कीटनाशक का सेवन कर लिया। बाद में दोनों को दूसरे अस्पताल में भेज दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद दोनों ने कहा कि वह एक दूसरे के बिना जिंदा नहीं रह सकते हैं। सूत्रों के मुतबिक दोनों के परिजनों ने काजी (मौलवी) को बुलाकर 10 जनवरी को उनकी शादी करा दी। फिलहाल दोनों खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन