{"_id":"5a83b2b14f1c1b1d368ba2b0","slug":"museam-of-subhash-chandra-bose-and-lord-ram-will-made-soon","type":"story","status":"publish","title_hn":"अयोध्या में भगवान राम का और कोलकाता-दिल्ली में बनेगा नेताजी का म्यूजियम ","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
अयोध्या में भगवान राम का और कोलकाता-दिल्ली में बनेगा नेताजी का म्यूजियम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 14 Feb 2018 09:23 AM IST
विज्ञापन
Subhash Chandra Bose
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
केंद्रीय पर्यटन और संस्कृति मंत्री डॉ महेश शर्मा ने मंगलवार को जानकारी दी कि सरकार दिल्ली और कोलकाता में नेताजी सुभाष चंद्र बोस का संग्रहालय बनाएगी। जहां नेताजी से जुड़ी यादगार सामग्रियों का प्रदर्शन किया जाएगा। इसकी जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि बंगाल की धरती के इस महान स्वतंत्रता सेनानी के बारे में लोगों को जानकारी देने के लिए सरकार ने म्यूजियम बनाने का फैसला किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नेताजी द्वारा गठित इंडियन नेशनल आर्मी का एक शानदार संग्रहालय दिल्ली में बनाया जाएगा। इसके लिए डीडीए से जमीन की बात भी की जा चुकी है। इसके अलावा कोलकाता के पुराने राष्ट्रीय पुस्तकालय में संग्राहलय बनाने की योजना की जा रही है। कोलकाता के संग्रहालय में नेताजी सुभाष चंद्र बोस के अलावा रविंद्रनाथ टैगोर, बंकीम चंद्र चटोपाध्याय और श्यामाप्रसाद मुखर्जी से जुड़े एतिहासिक दस्तावेजों को प्रदर्शित किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्रीय संस्कृति ने उत्तर प्रदेश में तीन म्यूजियम बनाने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यूपी में 3 संग्रहालयों का निर्माण किया जाएगा। महेश शर्मा के अनुसार अयोध्या में प्रभु राम का संग्रहालय, इलाहाबाद में कुंभ म्यूजियम और गोरखपुर में गुरु गोरखनाथ का एक संग्रहालय बनाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन संग्रहालय को बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है।
विज्ञापन