{"_id":"5d0676798ebc3e578a54a0dc","slug":"murderer-of-trinamool-congress-worker-arrested-from-chhattisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या का आरोपी छत्तीसगढ़ से गिरफ्तार
Sun, 16 Jun 2019 10:33 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिलासपुर
Published by: Gaurav Pandey
Updated Sun, 16 Jun 2019 10:33 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पश्चिम बंगाल में चार जून को हुई तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता की हत्या के मामले में वांछित को पुलिस ने छत्तीसगढ़ के बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। उत्तर-24 परगना जिले के दमदम नगर पालिका क्षेत्र में तृणमूल कार्यकर्ता निर्मल कुंडू की अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। आरोपी सुदीप दास को कोलकाता पुलिस की सीआईडी टीम ने शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात चिलहटी गांव से गिरफ्तार किया। वह यहां अपने एक रिश्तेदार के घर पर छुपा हुआ था।
विज्ञापन
सरकंडा थाना के एसएचओ ने संतोष जैन ने बताया कि कोलकाता पुलिस को सरकंडा में होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद हमें अलर्ट किया गया। इसके बाद दबिश देकर दास को दबोच लिया। शनिवार को स्थानीय कोर्ट से आरोपी की ट्रांजिट रिमांड मिलने के बाद कोलकाता पुलिस रविवार को उसे आगे की जांच के लिए पश्चिम बंगाल ले गई।
विज्ञापन