{"_id":"626cdc0c8a83824ee95a9661","slug":"murder-in-marriage-what-took-a-slight-shock-minor-stabbed-young-man-with-a-knife-while-dancing-at-wedding","type":"story","status":"publish","title_hn":"शादी में हत्या : जरा सा धक्का क्या लगा ले ली जान, शादी में डांस करते वक्त नाबालिग ने युवक को घोंपा चाकू","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
शादी में हत्या : जरा सा धक्का क्या लगा ले ली जान, शादी में डांस करते वक्त नाबालिग ने युवक को घोंपा चाकू
Sat, 30 Apr 2022 12:19 PM IST
सुरेंद्र जोशी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नागपुर
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:19 PM IST
सार
घटना गुरुवार शाम को हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों नागपुर के कटोल इलाके में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र के नागपुर में एक शादी के रंग में भंग घुल गई। डांस के दौरान धक्का लगने की मामूली बात पर एक नाबालिग ने एक युवक को चाकू घोंप कर मार डाला।
विज्ञापन
मृतक की पहचान राहुल गायकवाड़ के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम को हुई। पुलिस के मुताबिक दोनों नागपुर के कटोल इलाके में एक शादी समारोह में शामिल हुए थे। जब अन्य लोगों के साथ ये दोनों भी डांस कर रहे थे, तभी राहुल ने नाबालिग को धक्का दे दिया था। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। इसके बाद नाबालिग ने गुस्से में आकर चाकू निकाला और राहुल पर ताबड़तोड़ वार किए। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि राहुल को गंभीर हालत में मेयो अस्पताल ले जाया गया। वहां आरंभिक उपचार के बीच ही राहुल ने दम तोड़ दिया। आरोपी नाबालिग लड़के के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।
विज्ञापन