{"_id":"685aa8df59a128472d05057f","slug":"muraleedharan-calls-tharoor-s-modi-praise-quite-disgusting-in-first-open-attack-from-kerala-2025-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kerala: 'बेहद निंदनीय...', पीएम मोदी की प्रशंसा करने पर कांग्रेस नेता मुरलीधरन ने खुलकर की थरूर की आलोचना","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Kerala: 'बेहद निंदनीय...', पीएम मोदी की प्रशंसा करने पर कांग्रेस नेता मुरलीधरन ने खुलकर की थरूर की आलोचना
Tue, 24 Jun 2025 07:02 PM IST
निर्मल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम।
Published by: निर्मल कांत
Updated Tue, 24 Jun 2025 07:02 PM IST
सार
Kerala: कांग्रेस नेता मुरलीधरन ने प्रधानमंत्री मोदी की प्रशंसा करने पर तिरुवनंतपुरम सांसद शशि थरूर की निंदा की। उन्होंने इसे बेहद निंदनीय बताया। उन्होंने थरूर के नीलांबुर उपचुनाव के दौरान दिए गए बयान की भी आलोचना की और कहा कि मतदाताओं ने उनकी बात को नजरअंदाज किया। मुरलीधरन ने कहा कि थरूर के खिलाफ कार्रवाई का फैसला पार्टी हाईकमान करेगा।
विज्ञापन
के मुरलीधरन, शशि थरूर
- फोटो : एक्स/के मुरलीधरन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता शशि थरूर की पहली बार उनके ही गृह राज्य से उनकी पार्टी के नेता खुलकर आलोचना की है। थरूर ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की प्रशंसा की, जिसको लेकर मुरलीधरन ने उन पर निशाना साधा है। मुरलीधरन ने उनके बयान को निंदनीय बताया है। मुरलीधरन ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, वह कांग्रेस की कार्य समिति के सदस्य हैं। यह काफी निंदनीय है कि कार्य समिति का सदस्य कांग्रेस के राजनीतिक विरोधी की लगातार प्रशंसा करता रहे, खासतौर पर चुनावी मौसम में।
ये भी पढ़ें: 'न्याय का मजाक...', आदेश के बावजूद व्यक्ति को रिहा न करने पर सुप्रीम कोर्ट ने जेल अधीक्षक को किया तलब
एक दिन पहले एक अखबार में लेख में थरूर ने पीएम मोदी की प्रशंसा की थी। उन्होंने पीएम मोदी की उर्जा, सक्रियता और संवाद करने के इच्छा को वैश्विक मंच पर भारत के लिए संपत्ति बताया था। उन्होंने यह भी कहा था कि प्रधानमंत्री को और अधिक ससमर्थ मिलना चाहिए। थरूर ने प्रधानमंत्री की तारीफ ऐसे समय में की है, जब कांग्रेस लगातार भाजपा सरकार की विदेश नीति की आलोचना कर रही है और यह आरोप लगा रही है कि भारत की कूटनीति कमजोर हो गई है और देश वैश्विक मंच पर अलग-थलग पड़ गया है।
विज्ञापन
मुरलीधरन ने नीलांबुर उपचुनाव के दिन थरूर की उस टिप्पणी की भी आलोचना की, जिसमें तिरुवनंतपुरम से सांसद ने कहा था कि इस बार उन्हें चुनाव प्रचार के लिए आमंत्रित नहीं किया गया, जबकि पहले के चुनावों में बुलाया जाता था। मुरलीधरन ने इस बयान को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। केरल प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व अध्यक्ष मुरलीधरन ने कहा कि मतदाताओं ने थरूर की बातों को पूरी तरह नजरअंदाज कर दिया। उन्होंने कहा, नीलांबुर के लोगों ने उनकी बात को एक प्रतिशत भी महत्व नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: मार्च तक होगा एचएएल और जीई का समझौता, तकनीक हस्तांतरण पर चर्चा जारी; भारत में होगा F-414 इंजन का उत्पादन
थरूर ने पहले कहा था, मैं वहां नहीं जाता जहां मुझे बुलाया नहीं जाता। साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि यूडीएफ के उम्मीदवार जीतेंगे और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाएगी। दिवंगत कांग्रेस नेता के करुणाकरण के पुत्र मुरलीधरन ने कहा, हम उनकी बातों को ज्यादा महत्व नहीं दे रहे हैं। हम आगे बढ़ रहे हैं।
थरूर के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जरूरत है या नहीं, इस बारे में पूछे जाने पर मुरलीधरन ने कहा, कार्रवाई करनी है या नहीं..यह फैसला हाईकमान करे और हमें सूचित करे। पिछले हफ्ते तिरुवनंतपुरम में थरूर ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के कुछ लोगों के साथ उनके मतभेद हैं, लेकिन निलांबुर विधानसभा उपचुनाव के संदर्भ में उन्होंने उन पर चर्चा करने से इनकार कर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, उसके मूल्य और उसके कार्यकर्ता उनके लिए महत्वपूर्ण हैं।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन