फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Munawar Faruqui did indecent comments made against Hindu Gods

Munawar Faruqui: हिंदू देवताओं पर की थी ये अभद्र टिप्पणियां, मुनव्वर फारुकी का विवादों से पुराना नाता

Tue, 23 Aug 2022 12:17 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Tue, 23 Aug 2022 12:17 PM IST
सार

हैदराबाद पुलिस ने भाजपा विधायक टी. राजा सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले हैदराबाद में मुस्लिमों ने उग्र प्रदर्शन कर सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी।

विज्ञापन
Munawar Faruqui did indecent comments made against Hindu Gods
मुनव्वर फारुकी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हास्य कलाकार मुनव्वर फारुकी को लेकर एक बार फिर विवाद छिड़ गया है। गत शुक्रवार को हैदराबाद में फारुकी के शो का भाजपा ने कड़ा विरोध किया। इस दौरान फारुकी के साथ झूमाझटकी भी हुई थी। इसके बाद भाजपा विधायक टी राजा सिंह ने पैगंबर को लेकर आपत्तिजनक वीडियो साझा कर दिया। इससे विवाद गर्मा गया है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि फारुकी की किन टिप्पणियों से भाजपा नेता खफा हैं और क्यों वे फारुकी का विरोध करते हैं। 

विज्ञापन


हैदराबाद पुलिस ने भाजपा विधायक टी. राजा सिंह का वीडियो वायरल होने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। इससे पहले हैदराबाद में मुस्लिमों ने उग्र प्रदर्शन कर सिंह की गिरफ्तारी की मांग की थी। पुलिस ने सिंह के अलावा अन्य भाजपा नेताओं की भी गिरफ्तारी की है। हैदराबाद के डीसीपी पी साई चैतन्य ने बताया, बड़ी संख्या में लोगों ने बीती रात साउथ जोन डीसीपी कार्यालय में विरोध प्रदर्शन किया था। लोगों का कहना था कि भाजपा विधायक ने एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। इसके बाद विधायक के खिलाफ आईपीसी की कई धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। 
विज्ञापन



विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें, फारुकी अपने शो में हिंदू देवी देवताओं की हंसी उड़ाने व उनके बारे में अभद्र टिप्पणी को लेकर विवादों में रहे हैं। उन्हें लेकर विवाद की शुरुआत पिछले साल मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हुई थी। यहां उन्होंने अपने 'स्टैंडअप कॉमेडी शो' में हिंदू देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर आपत्तिजनक बातें कही थीं। इसके बाद भाजपा नेताओं ने कार्यक्रम में हंगामा मचाया था और उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की थी। पुलिस ने फारुकी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। बाद में सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर फारुकी को एक माह बाद जेल से रिहा किया गया था। 

फारुकी ने ये टिप्पणियां की थीं
इंदौर में फारुकी की गिरफ्तारी के बाद एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें फारुकी भगवान राम और माता सीता को लेकर अभद्र टिप्पणी करते नजर आए। उनके कथित वीडियो में वे कहते हैं 'मेरा पिया घर आया ओ राम जी। राम जी डोंट गिव अ फ.... अबाउट पिया। यह सुन राम जी कहते हैं, मैं खुद 14 साल से घर नहीं गया। अगर सीता ने सुन लिया, वो तो शक करेगी। सीता को तो माधुरी पे पहले से ही शक है। वो गाना है तेरा करूं गिन-गिन इंतजार। उसे लग रहा है वनवास गिन रही है, इसलिए 14 पर आकर रुक गई।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed