{"_id":"5f574f5c6940362e92526562","slug":"mumbais-lifeline-suburban-local-railway-is-unlikely-to-resume-before-november-passengers-stage-protests","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: दीवाली से पहले शुरू नहीं हो पाएंगी मुंबई लोकल ट्रेनें, यात्रियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: दीवाली से पहले शुरू नहीं हो पाएंगी मुंबई लोकल ट्रेनें, यात्रियों ने किया प्रदर्शन
Tue, 08 Sep 2020 03:01 PM IST
Sneha Baluni
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Sneha Baluni
Updated Tue, 08 Sep 2020 03:01 PM IST
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन: दीवाली से पहले शुरू नहीं हो पाएगी मुंबई लोकल ट्रेनें (फाइल फोटो)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में फैली कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू किए गए देशव्यापी लॉकडाउन से मुंबई की लाइफलाइन कही जाने वाली लोकल ट्रेनों की सेवाएं 22 मार्च से निलंबित हैं। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि इस सेवा के नवंबर से पहले शुरू होने के आसार नहीं हैं। ट्रेन सेवाओं के स्थगित होने से यात्री गुस्से में हैं और उन्होंने रेलवे स्टेशनों के बाहर विरोध प्रदर्शन भी किया।
विज्ञापन
लोकल ट्रेनों द्वारा यात्रा की अनुमति देने की मांग को लेकर करीब 300 नाराज यात्रियों ने सोमवार दोपहर विरार रेलवे स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। यह घटना सुबह करीब 11 बजे घटित हुई जब कार्यालय जाने वाले कर्मचारी स्टेशन के बाहर जमा हुए और उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की मांग की।
विज्ञापन
हालांकि रेलवे प्रोटेक्शन पुलिस (आरपीएफ), गवर्नमेंट रेलवे पुलिस (जीआरपी) और स्थानीय पुलिस कर्मियों द्वारा आधे घंटे के अंदर प्रदर्शनकारियों को शांत करवा लिया गया। इससे पहले 22 जुलाई को नालासोपारा में नाराज यात्रियों ने मांग की थी कि उन्हें लोकल ट्रेनों से यात्रा करने की अनुमति दी जाए। तब प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़ दिए थे और रेल सेवाओं को बाधित करने के लिए पटरियों पर खड़े हो गए थे।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- क्लोन ट्रेन खत्म करेंगी प्रतिक्षा सूची, 12 सितंबर से दौड़ेंगी 80 नई स्पेशल ट्रेनें, 10 से शुरू होंगे आरक्षण
वर्तमान में, आवश्यक सेवा कर्मी जो कोविड-19 महामारी के खिलाफ लड़ रहे हैं केवल उन्हें मुंबई में उपनगरीय ट्रेनों द्वारा आवागमन की अनुमति है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि ट्रेन सेवाएं, जिन्हें कोविड-19 के कारण 22 मार्च को निलंबित कर दिया गया था, उसके नवंबर मध्य में दीवाली तक अपनी पूरी क्षमता से दोबारा शुरू होने की संभावना नहीं है।