{"_id":"5c36dbddbdec22570b2fdf72","slug":"mumbai-women-kept-going-to-the-same-atm-for-around-17-days-to-catch-men-who-duped-her","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला ने बिछाया जाल, धोखाधड़ी करने वाले शख्स को 17 दिनों में इस तरह धर दबोचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महिला ने बिछाया जाल, धोखाधड़ी करने वाले शख्स को 17 दिनों में इस तरह धर दबोचा
Thu, 10 Jan 2019 11:15 AM IST
अजय सिंह
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अजय सिंह
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:15 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
35 साल की महिला रेहाना शेख ने 36 साल के एक चोर को बांद्रा के एटीएम से पकड़ लिया। आरोपी को पकड़ने के लिए महिला ने दो हफ्तों से ज्यादा समय का जाल बिछाया था क्योंकि उसने महिला के साथ धोखाधड़ी की थी। पुलिस के अनुसार आरोपी का नाम भूपेंद्र मिश्रा है। वह आदतन आरोपी है और अबतक उसके खिलाफ पुलिस विभिन्न थानों में 7 मामले दर्ज कर चुकी है।
विज्ञापन
बांद्रा पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने कहा, '18 दिसंबर को महिला पाली हिल स्थित अपने दफ्तर जाने के लिए ट्रेन से उतरी। इसके बाद उसने पास में ही स्थित बांद्रा स्टेशन गई और पैसे निकालने की कोशिश की। तकनीकी खामी के कारण वह पैसे निकालने में असमर्थ रही। एटीएम से पैसा नहीं निकला।' पुलिस के अनुसार आरोपी दरवाजे के बाहर खड़ा इंतजार कर रहा था।
विज्ञापन
आरोपी ने जब महिला को पैसे निकालने में हो रही परेशानी को देखा तो शेख को मदद पेश की। हालांकि आरोपी की मदद के बाद भी शेख पैसे नहीं निकाल पाईं लेकिन आरोपी को उनके डेबिट कार्ड की सारे विवरण मिल गए। जैसे ही वह अपने दफ्तर पहुंची उन्हें एक मैसेज मिला कि उनके खाते से 10,000 रुपये निकाले गए हैं।
विज्ञापन
वडाला की रहने वाले शेख इसके बाद एटीएम पहुंची लेकिन उन्हें आरोपी वहां नहीं मिला। अधिकारी ने बताया, 'वह लगभग 17 दिनों तक रोजाना उस एटीएम पर जाती रहीं और उस क्षेत्र में आरोपी के आने का इंतजार करती रहीं। वह आरोपी को एटीएम या स्टेशन के सामने पकड़ने की कोशिश कर रही थीं। वह जब भी स्टेशन जाती थीं वह एटीएम के बाहर उसे पकड़ने के लिए इंतजार किया करती थी।'
पुलिस ने कहा कि 4 जनवरी को शेख ने आरोपी को उसी एटीएम के बाहर रात के 11.30 बजे देखा। उन्होंने उसे पकड़ लिया और पुलिस को बुलाया। जब पुलिस ने जांच की तो पता चला कि मिश्रा के खिलाफ सात मामले दर्ज हैं और उसे जनवरी 2018 को क्राइम ब्रांच ने एटीएम पर लोगों के साथ धोखाधड़ी करने के आरोप में गिरफ्तार किया था।