फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai will get a new mayor on February 11

BMC MAYOR: 11 फरवरी को मुंबई को मिलेगा नया मेयर, महापौर की रेस में इन तीन महिलाओं के नाम

Tue, 03 Feb 2026 10:08 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई। Published by: राहुल कुमार Updated Tue, 03 Feb 2026 10:08 PM IST
सार

मुंबई में महापौर पद को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव संपन्न होने के करीब एक महीने बाद शहर को 11 फरवरी को नया महापौर मिलने जा रहा है। इस बार महापौर पद सामान्य श्रेणी की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है। 

विज्ञापन
Mumbai will get a new mayor on February 11
बीएमसी चुनाव - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

मुंबई में महापौर पद को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी ) चुनावों के करीब एक महीने बाद मुंबई को 11 फरवरी को अपना नया मेयर मिलने जा रहा है। यह पद इस बार सामान्य श्रेणी की महिला पार्षद के लिए आरक्षित किया गया है। इस बार मुंबई में भाजपा की महापौर होंगी। 

विज्ञापन


नामांकन और चुनाव की तारीखें तय

  • 7 फरवरी: मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल करने की तारीख
  • 11 फरवरी: नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि
  • 11 फरवरी, दोपहर 12 बजे: मुंबई के 78वें मेयर का चुनाव

मेयर की रेस में ये तीन नाम 
महापौर पद की दौड़ में भाजपा की शीतल गंभीर देसाई को सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है। उन्होंने माहिम–दादर क्षेत्र के वार्ड 190 से अहम जीत दर्ज की है, जो परंपरागत रूप से शिवसेना का गढ़ रहा है। 

विज्ञापन


इसके अलावा, घाटकोपर के वार्ड 132 से दूसरी बार निर्वाचित हुईं भाजपा पार्षद रितु तावड़े का नाम भी प्रमुख दावेदारों में शामिल है। पार्टी के भीतर तेजस्वी घोषालकर का नाम भी संभावित उम्मीदवार के रूप में चर्चा में है। भाजपा की वरिष्ठ नेता होने के कारण उन्हें व्यापक प्रशासनिक अनुभव प्राप्त है और उत्तरी उपनगरों में उनका खासा प्रभाव माना जाता है, जो उन्हें महापौर पद की दौड़ में एक और मजबूत विकल्प बनाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


BJP-शिवसेना गठबंधन बहुमत में
भाजपा: 89 सीटें
शिवसेना: 29 सीटें


दोनों दल मिलकर 118 सीटों के साथ 114 के बहुमत के आंकड़े से ऊपर हैं। ऐसे में गठबंधन के उम्मीदवार का मेयर बनना लगभग तय माना जा रहा है। मेयर का पद मुख्यतः औपचारिक माना जाता है। पिछले महीने महाराष्ट्र शहरी विकास विभाग द्वारा कराई गई लॉटरी के अनुसार, मुंबई की अगली मेयर सामान्य श्रेणी की महिला कॉर्पोरेटर होंगी।

तीन साल से प्रशासक के अधीन था बीएमसी
गौरतलब है कि बीएमसी कमिश्नर 7 मार्च 2022 से महाराष्ट्र सरकार द्वारा नियुक्त प्रशासक के रूप में नगर निकाय का कामकाज संभाल रहे थे। ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि बीएसमी के पार्षदों का कार्यकाल पूरा हो गया था। 


227 पार्षदों का पंजीकरण पूरा
एक वरिष्ठ नगर अधिकारी ने बताया कि 15 जनवरी को हुए चुनावों में चुने गए सभी 227 पार्षदों की पंजीकरण प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसके साथ ही नई सदन की औपचारिक शुरुआत का रास्ता साफ हो गया है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed