फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai University professor Yogesh Soman forcibly sent on leave in rahul gandhi facebook post case

'राहुल गांधी सावरकर नहीं' फेसबुक पोस्ट मामला: प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेजा गया

Wed, 15 Jan 2020 06:04 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Wed, 15 Jan 2020 06:04 AM IST
विज्ञापन
Mumbai University professor Yogesh Soman forcibly sent on leave in rahul gandhi facebook post case
राहुल गांधी (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई

मुंबई यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर को कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर फेसबुक पोस्ट करना भारी पड़ गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेज दिया है। भाजपा ने इस कार्रवाई का विरोध करते हुए महाराष्ट्र की महा विकास आघाड़ी सरकार को असहिष्णु करार दिया है। वहीं कांग्रेस ने इस कार्रवाई का समर्थन किया है।

विज्ञापन


मुंबई विश्वविद्यालय के प्रोफेसर योगेश सोमन ने दिसंबर महीने में फेसबुक पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक पोस्ट लिखा था। यह पोस्ट राहुल गांधी के वीर सावरकर को लेकर दिए गए बयान से संबंधित बताया गया है।
विज्ञापन


प्रोफेसर ने वीडियो ब्लॉग भी लिखा था, जिसमें से कुछ शब्दों को आपत्तिजनक माना गया। इसी के चलते प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया गया। वही, यूनिवर्सिटी का कहना है कि प्रोफेसर योगेश सोमन को पोस्ट के लिए नहीं बल्कि उनके खिलाफ कई अन्य शिकायतें थी जिसके चलते कार्रवाई की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेजा गया

विश्वविद्यालय प्रशासन सूत्रों के मुताबिक इस संबंध में एक कमेटी गठित की गई थी। कमेटी की रिपोर्ट आने के बाद प्रोफेसर को जबरन छुट्टी पर भेजा गया। वहीं, इसको लेकर कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई, वामपंथी छात्र संगठन एआईएसएफ और छात्र भारती ने योगेश सोमन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए यूनिवर्सिटी में भारी विरोध प्रदर्शन किया था।

मालूम हो कि 13 दिसंबर को एक रैली में राहुल गांधी ने कहा था कि वे राहुल सावरकर नहीं राहुल गांधी हैं। उसके बाद उन्होंने मेक इन इंडिया की खिल्ली उड़ाते हुए कहा था कि अब यह प्रोजेक्ट रेप इन इंडिया बन गया है। राहुल गांधी के इस बयान की काफी आलोचना हुई थी।

क्या था फेसबुक पोस्ट

मुंबई यूनिवर्सिटी में अकेडमी ऑफ थिएटर आर्ट्स के निदेशक सोमन ने फेसबुक और ट्विटर पर 14 दिसंबर को 51 सेकंड का वीडियो पोस्ट किया था जिसमें उन्होंने कहा है कि आप वास्तव में सावरकर नहीं हो, सच तो यह है कि आप आप सच्चे गांधी भी नही हो, आपके पास कोई वैल्यू नही है। यह कहते हुए गांधी के पप्पूगिरी का विरोध करता हूं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed