{"_id":"670bb4d2228e6679ef09e6d4","slug":"mumbai-two-empty-coaches-of-mumbai-local-train-derailed-rail-services-affected-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mumbai: मुंबई लोकल ट्रेन के दो खाली डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं हुई प्रभावित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Mumbai: मुंबई लोकल ट्रेन के दो खाली डिब्बे पटरी से उतरे, रेल सेवाएं हुई प्रभावित
Sun, 13 Oct 2024 05:56 PM IST
शुभम कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देश
Published by: शुभम कुमार
Updated Sun, 13 Oct 2024 05:56 PM IST
सार
Mumbai: रविवार दोपहर को मुंबई सेंट्रल से कार शेड में प्रवेश करते समय एक खाली लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे पश्चिमी मुंबई रेलवे की आवाजाही मुख्य रूप से प्रभावित हुई है।
विज्ञापन
मुंबई लोकल ट्रेन
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रविवार की दोपहर मुंबई सेंट्रल से कार शेड में प्रवेश करते समय एक खाली लोकल ट्रेन के दो डिब्बे पटरी से उतर गए। जिससे पश्चिमी मुंबई रेलवे का आवाजाही मुख्य रूप से प्रभावित हुई। वहीं, इस मामले में पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक ने बताया कि किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। दोपहर 12.10 बजे के आसपास ट्रेन जब पटरी से उतरी, तब यह खाली थी।
अधिकारी ने दी जानकारी
विनीत अभिषेक ने आगे बताया कि ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के चलते पश्चिम मुंबई में रेलवे सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। इस घटना के बाद दादर की ओर जाने वाला धीमा ट्रैक बाधित हो गया है। अधिकारी ने बताया कि डिब्बों को पटरी पर लाने और सेवाएं बहाल करने के प्रयास जारी हैं।
रेल हादसा सरकार के लिए चुनौती
देश में आए दिन कोई ना कोई रेल हादसा घटित हो रहे है। जो कि रेल मंत्रालय के लिए एक चुनौती के तौर पर बन गई है। कल शनिवार को चेन्नई रेल मंडल के पोन्नेरी-कवरपेट्टई सेक्शन में एक एक्सप्रेस ट्रेन और मालगाड़ी में टक्कर हो गई। हलांकि इस घटना में किसी भी प्रकार की जान-माल की हानि नहीं हुई। वहीं इस घटना के तुरंत बाद रेलवे बोर्ड के सूचना एवं प्रचार विभाग के कार्यकारी निदेशक दिलीप कुमार ने एक वीडियो जारी कर घटना के बारे में बताते हुए कहा कि हमें चेन्नई मंडल के कवरपेट्टई स्टेशन पर बागमती एक्सप्रेस और मालगाड़ी की टक्कर की सूचना मिली। बचाव एवं राहत दल तुरंत दुर्घटनास्थल पर पहुंच गया। प्रभावित डिब्बों से 95 प्रतिशत से अधिक यात्रियों को निकाल लिया गया है और अभी तक हमें किसी के मारे जाने या गंभीर रूप से घायल होने की कोई सूचना नहीं मिली है।