फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Trans Harbour Link: MMRDA says ‘MTHL can’t meet Dec 25 deadline’as BJP claim takes it by surprise

मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक: BJP ने किया उद्घाटन की तारीख का एलान, MMRDA बोला- तब तक पूरा नहीं हो पाएगा निर्माण

Tue, 21 Nov 2023 03:40 PM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Tue, 21 Nov 2023 03:40 PM IST
सार

एमटीएचएल शिवरी (मुंबई) और चिर्ले (नवी मुंबई) के बीच 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जो दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। परियोजना का निर्माण मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) कर रहा है।

विज्ञापन
Mumbai Trans Harbour Link: MMRDA says ‘MTHL can’t meet Dec 25 deadline’as BJP claim takes it by surprise
मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भारत के सबसे लंबे समुद्री सेतु बताए जा रहे ‘मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक’ (MTHL) को अगले महीने लोगों के लिए खोल दिया जाएगा। परियोजना पर काम कर रही एजेंसी का कहना है कि पुल का काम 97 फीसदी पूरा हो गया है। शेष बचे काम को भी तय समय तक पूरा कर लिया जाएगा।  

विज्ञापन

 
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने दावा किया है कि मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक 25 दिसंबर को खोल दिया जाएगा। बता दें, एमटीएचएल शिवरी (मुंबई) और चिर्ले (नवी मुंबई) के बीच 21.8 किलोमीटर लंबा छह लेन वाला पुल है, जो दक्षिण मुंबई को नवी मुंबई से जोड़ेगा। परियोजना का निर्माण मुंबई महानगर क्षेत्र विकास प्राधिकरण (एमएमआरडीए) कर रहा है।
विज्ञापन

 
70 हजार से अधिक वाहन...
अधिकारियों ने कहा कि परियोजना के पूरी होने पर यह भारत में सबसे लंबा समुद्री पुल होगा, जिस पर से रोजाना 70 हजार से अधिक वाहन गुजरेंगे।
 
यह काम होने शेष
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा कि अटल बिहारी वाजपेयी सी लिंक का उद्घाटन इस साल 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री वाजपेयी की जयंती पर किया जाएगा। हालांकि, इस बारे में अधिक जानकारी के लिए जब एमएमआरडीए के एक सूत्र से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि सी लिंक का निर्माण कार्य लगभग 97 प्रतिशत पूरा हो चुका है। लेकिन विद्युतीकरण, पुल पर पोल लगाना, टोल बूथ और पूरी प्रणाली का एकीकरण करना बाकी है। पोल लगाने और अन्य कामों के लिए कुछ आदेश इस साल जून में ही जारी किए गए थे। परियोजना इस साल दिसंबर तक पूरी नहीं हो सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
राज्य सरकार ने अभी तक नहीं की कोई घोषणा
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कुछ साल पहले परियोजना की आधारशिला रखी थी। कोविड-19 महामारी के दौरान इसका काम आंशिक रूप से प्रभावित हुआ था। सत्तारूढ़ भाजपा ने एमटीएचएल के उद्घाटन की तारीख घोषित कर दी है, लेकिन महाराष्ट्र सरकार ने इस बारे में अभी तक कोई घोषणा नहीं की है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और उप मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस साल मई में एमटीएचएल का दौरा किया था और उन्होंने शेवरी-न्हावा शेवा ट्रांस हार्बर लिंक पर गाड़ी भी चलाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed