फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai: traffic DCP orders that policemen click selfies while on duty and send to whatsapp group

ड्यूटी पर ट्रैफिक पुलिस वाले नहीं कर पाएंगे हेर-फेर, दिन में 5 बार भेजनी होगी सेल्फी

Wed, 24 May 2017 11:52 AM IST
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार
amarujala.com- presented by- मनीष कुमार Updated Wed, 24 May 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
mumbai: traffic DCP orders that policemen click selfies while on duty and send to whatsapp group

मुंबई ट्रैफिक पुलिस के एक डीसीपी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिस वालों पर नजर रखने के लिए अनोखा तरीका अपनाया है। डीसीपी सौरभ तिवारी ने कथित तौर पर पुलिस वालों को ड्यूटी पर दिन में पांच बार सेल्फी लेने के लिए कहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सौरभ जीपीएस सिस्टम पर विश्वास नहीं करते हैं, लेकिन उनका मानना है कि सेल्फी भेजने से पुलिस वाले की सही लोकेशन का पता चल पाएगा।

विज्ञापन


पुलिस वालों को ये सेल्फीं बनाए गए ऑफिसियल व्हाट्सऐप ग्रुप पर भेजनी होंगी। बता दें कि पूर्व उपनगरों और मुलुंड, चेंबूर, ट्रॉम्बे, घाटकोपर, साकिनका, विक्रोली, कुर्ला, माटुंगा और बीकेसी जैसे क्षेत्रों के प्रभारी डॉ. सौरभ त्रिपाठी पुलिस वालों के वायरलेस डिवाइसेस में भी गड़बड़ महसूस करते हैं।
विज्ञापन


एक सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर ने बताया कि उन्हें सुबह 9, 11 और दोपहर 1-2 बजे के बीच में सेल्फी भेजनी होगी। बाद में शाम 5 से 8 बजे के बीच में भी यहीं करना होगा। एक इंस्पेक्टर ने नाम छुपाते हुए डीसीपी के नए नियम पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि वे स्मार्ट फोन का इस्तेमाल करना नहीं जानते हैं, ऐसे में सेल्फी भेजना आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल, कुछ अफसरों ने भी माना है कि पुलिस वाले वायरलेस सिस्टम पर अपनी लोकेशन बताने में हेर-फेर करते हैं। कुछ ड्यूटी पर नहीं होते, फिर भी कहते हैं कि वे पहुंच गए हैं, और तो और कुछ तो बोलते हैं कि हम बस पहुंचने वाले हैं। अब ये बदलाव सभी को मानना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed