फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai to Mauritius Flight developed AC and Engine snags passenger waited for hours werent allowed to disembar

Mumbai: मॉरीशस जा रहे विमान में पांच घंटे फंसे रहे बच्चे-बुजुर्ग, सांस में समस्या के बाद भी उतरने से रोका गया

Sat, 24 Feb 2024 12:07 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Sat, 24 Feb 2024 12:07 PM IST
सार

फ्लाइट में सवार एक यात्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि विमान को सुबह 4.30 बजे उड़ान भरनी थी। इसके लिए 3.45 बजे यात्रियों की बोर्डिंग शुरू कर दी गई। हालांकि, इसके बाद विमान में इंजन की समस्या आ गई।

विज्ञापन
Mumbai to Mauritius Flight developed AC and Engine snags passenger waited for hours werent allowed to disembar
एयर मॉरीशस। - फोटो : Wikimedia Commons

विस्तार

मुंबई से मॉरीशस जा रही एयर मॉरीशस की फ्लाइट में शनिवार अल-सुबह बड़ी समस्या पैदा हो गई। इसके एसी सिस्टम पूरी तरह फेल हो गए, जिसके चलते इसमें सवार यात्रियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है। बताया गया है कि इससे फ्लाइट में बैठे कई बच्चे और एक 78 साल के बुजुर्ग को सांस की समस्या पैदा हो गई। हालांकि, इसके बावजूद उन्हें विमान से करीब पांच घंटे तक उतरने नहीं दिया गया।
विज्ञापन


फ्लाइट में सवार एक यात्री ने न्यूज एजेंसी एएनआई को बताया कि विमान को सुबह 4.30 बजे उड़ान भरनी थी। इसके लिए 3.45 बजे यात्रियों की बोर्डिंग शुरू कर दी गई। हालांकि, इसके बाद विमान में इंजन की समस्या आ गई। फ्लाइट के उड़ान न भरने के बावजूद यात्रियों को पांच घंटे तक बैठे रहना पड़ा और उन्हें नीचे उतरने नहीं दिया गया। 
विज्ञापन


बताया गया है कि एयरलाइन ने इंजन को ठीक करने के लिए इंजीनियर्स की एक टीम को स्पेयर पार्ट्स के साथ बुलाया। हालांकि, इसके ठीक न हो पाने के बाद सुबह करीब 10 बजे कैप्टन ने एलान किया कि फ्लाइट के रद्द होने की जानकारी दी। इस पर यात्री ने शिकायत करते हुए कहा कि इतना इंतजार कराने के बाद फ्लाइट को रद्द कर दिया गया और उन्हें मॉरीशस भेजने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed