फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai to Hyderabad Vistara flight technical snag aircraft returns to CSMT

Vistara: मुंबई से हैदराबाद की उड़ान रद्द, तकनीकी खामी के कारण बीच रास्ते से वापस लौटाई गई विस्तारा की फ्लाइट

Mon, 19 Feb 2024 01:20 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: यशोधन शर्मा Updated Mon, 19 Feb 2024 01:20 AM IST
सार

विस्तारा ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार एहतियाती कदम उठाए गए। पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया और उड़ान को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई पर सुरक्षित रूप से वापस उतारा।

विज्ञापन
Mumbai to Hyderabad Vistara flight technical snag aircraft returns to CSMT
विस्तारा एयर फ्लाइट - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

मुंबई से हैदराबाद जाने वाली विस्तारा की एक फ्लाइट को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के तुरंत बाद वापस लौटना पड़ा। एयरलाइन ने रविवार को बताया कि तकनीकि खराबी के कारण विमान को सुरक्षित वापस उतारा गया।

विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
घटना शनिवार की बताई जा रही है। पायलट ने बयान में बताया कि यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए एक वैकल्पिक फ्लाइट की व्यवस्था की गई थी। एयरलाइन ने कहा, 'उड़ान भरने के कुछ ही समय बाद, 17 फरवरी 2024 को मुंबई से हैदराबाद के लिए संचालित होने वाली विस्तारा की उड़ान यूके531 में तकनीकी खराबी का पता चला।' 
विज्ञापन


विस्तारा ने बताया कि मानक संचालन प्रक्रियाओं के अनुसार एहतियाती कदम उठाए गए। पायलटों ने वापस लौटने का फैसला किया और उड़ान को छत्रपति शिवाजी महाराज अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे, मुंबई पर सुरक्षित रूप से वापस उतारा। हालांकि, एयरलाइन ने विमान में सवार लोगों की संख्या का खुलासा नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल, परिचालन फिर से शुरू करने से पहले विमान की आवश्यक जांच की जा रही है। साथ ही एक अन्य विमान की व्यवस्था की गई और यात्रा पूरी करने के लिए शीघ्र ही रवाना किया गया। विस्तारा ने आगे बताया कि ग्राहकों को जलपान की पेशकश सहित असुविधा को कम करने के लिए सभी प्रयास किए गए।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed