फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Suicide Attempt Man lying on the track seeing train approaching train driver saved his life by applying emergency brake

टला हादसा: मुंबई में ट्रेन आती देख पटरी पर लेट गया शख्स, ट्रेन चालक ने आपातकालीन ब्रेक लगाकर बचाई जान

Tue, 04 Jan 2022 03:47 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Tue, 04 Jan 2022 03:47 AM IST
सार

रेल मंत्रालय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ट्रेन चालक द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। एक व्यक्ति पटरी पर लेटा देखकर ट्रेन चालक ने बड़ी तत्परता एवं सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसकी जान बचाई।

विज्ञापन
Mumbai Suicide Attempt Man lying on the track seeing train approaching train driver saved his life by applying emergency brake
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock

विस्तार

मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर एक बड़ा रेल हादसा होते-होते टल गया। दरअसल, रेल मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, इसमें देखा जा सकता है कि कैसे एक शख्स ट्रेन के नीचे आने से बाल-बाल बचा। सही समय पर अगर ट्रेन ड्राइवर इमरजेंसी ब्रेक नहीं लगाता तो शख्स का बचना नामुमकिन था।

विज्ञापन


वीडियो के मुताबिक, मुंबई के शिवड़ी स्टेशन पर सुबह 11:45 बजे ट्रेन चालक ने शख्स को पटरी पर लेटा हुआ देखा और तुरंत आपातकालीन ब्रेक लगाकर ट्रेन रोक दी। इतनी देर में पुलिस बल और अन्य लोग युवक की मदद के लिए पहुंच गए और शख्स को पटरी पर से हटाकर ट्रेन का रास्ता साफ किया।
विज्ञापन


मंत्रालय ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, ट्रेन चालक द्वारा किया गया कार्य सराहनीय है। एक व्यक्ति पटरी पर लेटा देखकर ट्रेन चालक ने बड़ी तत्परता एवं सूझबूझ से इमरजेंसी ब्रेक लगाकर उसकी जान बचाई। आपकी जान कीमती है, घर पर कोई आपका इंतजार कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed