Hindi News
›
Photo Gallery
›
India News
›
Mumbai: Subodh Kumar Jaiswal a top spymaster returns to Mumbai after 9 years as police commissioner
{"_id":"5b3883314f1c1b644d8b9937","slug":"mumbai-subodh-kumar-jaiswal-a-top-spymaster-returns-to-mumbai-after-9-years-as-police-commissioner","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"टॉप जासूस ने संभाली मुंबई पुलिस की कमान, कई बड़े मामलों की जांच में थे शामिल","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
टॉप जासूस ने संभाली मुंबई पुलिस की कमान, कई बड़े मामलों की जांच में थे शामिल
Sun, 01 Jul 2018 02:17 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Updated Sun, 01 Jul 2018 02:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सुबोध कुमार जायसवाल (55) मुंबई के नए कमिश्नर नियुक्त किए गए हैं। उन्होंने शनिवार को अपना पदभार ग्रहण किया। उन्होंने 9 साल बाद दिल्ली से मुंबई में वापसी की है। जायसवाल को जासूसों का मास्टर भी कहा जाता है। 1985 के आईपीएस अधिकारी रहे जायसवाल ने रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में अपनी सेवाएं दी हैं।
दत्ता पडसलगीकर ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाला
2 of 5
अब तक मुंबई के पुलिस आयुक्त रहे दत्ता पडसलगीकर ने महाराष्ट्र के पुलिस महानिदेशक का कार्यभार संभाला है। पडसलगीकर ने सतीश माथुर से पदभार ग्रहण किया। माथुर शनिवार को सेवानिवृत हो गए। जायसवाल 1985 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। वह केंद्र की नियुक्ति पर थे। साथ ही कैबिनेट सचिवालय में अतिरिक्त सचिव भी रह चुके हैं।
मालेगांव विस्फोट मामले की भी जांच जायसवाल ने ही की थी
3 of 5
जायसवाल ने कई बड़े मामलों की जांच की है। मुंबई पुलिस में पहले भी अपनी सेवा दे चुके जायसवाल कई करोड़ रुपये के जाली स्टंप पेपर घोटाले की जांच करने वाले विशेष दल के प्रमुख थे। वह एटीएस में डीआईजी रह चुके हैं। साल 2006 में हुए मालेगांव विस्फोट को भला कौन भूल सकता है। इस मामले की भी जांच जायसवाल ने ही की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार को धन्यवाद दिया
4 of 5
राज्य सरकार ने हाल ही में पत्र लिखकर जायसवाल से पूछा था कि क्या वह महाराष्ट्र वापस आना चाहते हैं। इसके बाद उन्होंने महाराष्ट्र आने के लिए हां कर दी। नए पुलिस कमिश्नर का पद ग्रहण करने के बाद जायसवाल ने कहा कि वह गर्व महसूस कर रहे हैं। उन्होंने सरकार को धन्यवाद दिया कि सरकार ने उन्हें ये जिम्मेदारी दी है और कई अफसरों में से उन्हें चुना है। जायसवाल ने कहा कि उन्होंने पूर्व में अपने काम के लिए कुछ मानक निर्धारित किए थे। उन्होंने कहा कि वह उन मानकों को बनाए रखेंगे।
विज्ञापन
दो साल तक शहर में अपनी सेवाएं देंगे
5 of 5
जब जायसवाल से पूछा गया कि मुंबई में उनकी क्या प्राथमिकताएं होंगी तो उन्होंने कहा कि मुंबई में काम करने की चुनौतियां वही रहेंगी, केवल परिस्थितियों में ही बदलाव हुआ है। उन्होंने कहा कि जो भी चुनौतियां आएंगी उनकी टीम उन्हें स्वीकार करेगी। साल 1962 में जन्मे जायसवाल 2022 में रिटायर होंगे। यदि सुप्रीम कोर्ट के दिशा निर्देशों के आधार पर पडसलगीकर दो साल तक डीजीपी के पद पर आसीन रहे तो जायसवाल दो साल तक शहर में अपनी सेवाएं देंगे।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।