मुंबई: एलफिंस्टन हादसे पर PM, रेल मंत्री समेत कई नेताओं ने ट्विटर पर जताया दुख
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस घटना पर दुख जताया। मोदी ने वहां लोगों को हर संभव मदद का भरोसा भी दिया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि वह मुंबई पहुंच चुके हैं। गोयल ने बताया कि मामले की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी।
इस कमेटी के चीफ मुख्य सुरक्षा अधिकारी होंगे। गोयल ने भी इसे दुखद हादसा बताया। महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फणनवीस ने भी जांच की बात कही। उन्होंने कहा कि कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
यह भी पढ़ें: मुंबई के एलफिंस्टन रेलवे स्टेशन पर भगदड़, 22 की मौत, रेल मंत्री ने दिए जांच के आदेश
महाराष्ट्र के मंत्री विनोद तावड़े ने ऐलान किया कि हादसे में जान गंवाने वालों को राज्य सरकार पांच लाख रुपए की आर्थिक मदद देगी। वहीं घायल लोगों का खर्चा भी राज्य सरकार ही उठाएगी।
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद मुंबई हादसे पर दुख जताते हुए कहा कि शाेक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी संवेदनाएं और साथ ही घायलों के जल्द स्वस्थ्य होने की कामना करता हूं।
मुंबई में भगदड़ के हादसे से गहरा दुःख हुआ। शाेक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना; घायलों के लिए प्रार्थना—राष्ट्रपति कोविन्द
— President of India (@rashtrapatibhvn) September 29, 2017
हादसे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गहरा दुख जताया।उन्होंने कहा कि भगदड़ की वजह से अपना जीवन खो चुके सभी लोगों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं ।
वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी ट्वीट किया। उन्होंने लिखा जान गंवाने वाले लोगों के परिवार वालों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं। जख्मी लोगों के लिए मैं प्रार्थना करता हूं।My deepest condolences to all those who have lost their lives due to the stampede in Mumbai. Prayers with those who are injured.
— Narendra Modi (@narendramodi) September 29, 2017
My thoughts & prayers are with families who lost their dear ones in the Mumbai’s Elphinstone rly. station stampede. I pray for the injured.
— Arun Jaitley (@arunjaitley) September 29, 2017
सभी मृतकों के परिवारों के लिये मुझे बहुत दुख है, इन घटनाओं को रोकने के लिये जो भी कदम उठाने होंगे, हम उठायेंगे: @PiyushGoyal
— Piyush Goyal Office (@PiyushGoyalOffc) September 29, 2017
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने हादसे पर दुख जताया है। उन्होंने कहा कि भगदड़ में जान गंवा चुके लोगों के परिवारजनों के साथ मेरी संवेदनाएं हैं।मैं भगवान से प्रार्थना करता हूँ कि दुख की इस घड़ी में मृतकों के परिवारों को शक्ति देः @PiyushGoyal
— Piyush Goyal Office (@PiyushGoyalOffc) September 29, 2017
My heart goes out to the families who lost their loved ones and got affected. #Elphinstone
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) September 29, 2017