{"_id":"61278d3580ae2773cb28455e","slug":"mumbai-st-joseph-boarding-school-22-students-tested-positive-for-coronavirus","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"महाराष्ट्र: मुंबई के एक स्कूल के 22 बच्चे कोरोना संक्रमित, बीएमसी ने सील किया परिसर","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
महाराष्ट्र: मुंबई के एक स्कूल के 22 बच्चे कोरोना संक्रमित, बीएमसी ने सील किया परिसर
Thu, 26 Aug 2021 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 26 Aug 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
कोरोना वायरस
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देश में कोरोना के हालात केरल और महाराष्ट्र में काबू से बाहर हैं। इसी बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार को मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल के 22 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में स्थित स्कूल में अब तक कुल 95 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 22 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इसके बाद बीएमसी ने स्कूल परिसर को सील कर दिया है।
महाराष्ट्र में बढ रहे मामले
महाराष्ट्र में बीते पांच दिन के भीतर कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। राज्य में बुधवार (25 अगस्त) को 5,031 नए मामले सामने आए और 216 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 21 अगस्त तक संक्रमितों की संख्या पांच हजार से कम आ रही थी। 17 अगस्त को राज्य में संक्रमण के 4,355 नए मामले सामने आए थे और 119 लोगों की मौत हुई थी।
मामलों में लगातार आ रही कमी से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन फिर से कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में अब 50,183 मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के भी लगातार मामले सामने आ रहे हैं।

मुंबई में 342 नए मामले
मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 342 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों ने दम तोड़ दिया। मुंबई में 15,956 सक्रिय मरीज हैं। आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 6,437,680 है, जबकि अब मरने वालों की कुल संख्या 136,571 हो गई है। महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा सबसे अधिक पुणे का है।