फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai st joseph boarding school 22 students tested positive for coronavirus

महाराष्ट्र: मुंबई के एक स्कूल के 22 बच्चे कोरोना संक्रमित, बीएमसी ने सील किया परिसर

Thu, 26 Aug 2021 06:16 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Thu, 26 Aug 2021 06:16 PM IST
विज्ञापन
Mumbai st joseph boarding school 22 students tested positive for coronavirus
कोरोना वायरस - फोटो : सोशल मीडिया
देश में कोरोना के हालात केरल और महाराष्ट्र में काबू से बाहर हैं। इसी बीच महाराष्ट्र से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गुरुवार को मुंबई के सेंट जोसेफ बोर्डिंग स्कूल के 22 छात्र कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। मुंबई के अग्रीपाड़ा इलाके में स्थित स्कूल में अब तक कुल 95 लोगों का परीक्षण किया गया, जिनमें से 22 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इसके बाद बीएमसी ने स्कूल परिसर को सील कर दिया है।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बढ रहे मामले
महाराष्ट्र में बीते पांच दिन के भीतर कोरोना के मामलों में तेजी से इजाफा हुआ है। राज्य में बुधवार (25 अगस्त) को 5,031 नए मामले सामने आए और 216 संक्रमितों की मौत हो गई। इससे पहले 21 अगस्त तक संक्रमितों की संख्या पांच हजार से कम आ रही थी। 17 अगस्त को राज्य में संक्रमण के 4,355 नए मामले सामने आए थे और 119 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


मामलों में लगातार आ रही कमी से लोगों ने राहत की सांस ली थी, लेकिन फिर से कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोतरी शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में अब 50,183 मरीजों का इलाज चल रहा है। बता दें कि महाराष्ट्र में डेल्टा प्लस वेरिएंट के भी लगातार मामले सामने आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई में 342 नए मामले

मुंबई में बीते 24 घंटे में कोरोना के 342 नए मामले सामने आए हैं और चार लोगों ने दम तोड़ दिया। मुंबई में 15,956 सक्रिय मरीज हैं। आंकड़ों की मानें तो महाराष्ट्र में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या 6,437,680  है, जबकि अब मरने वालों की कुल संख्या 136,571 हो गई है। महाराष्ट्र में मौतों का आंकड़ा सबसे अधिक पुणे का है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed