फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai special court will decide vijay mallya is a fugitive or not

भगोड़ा साबित हुआ विजय माल्या, अब सरकार जब्त कर सकती है उसकी संपत्ति

Sat, 05 Jan 2019 10:10 AM IST
Anupam Prasun न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Anupam Prasun Updated Sat, 05 Jan 2019 10:10 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Mumbai special court will decide vijay mallya is a fugitive or not
विजय माल्या

भारत का करीब 9000 करोड़ रुपये लेकर देश से भागे 62 वर्षीय शराब कारोबारी विजय माल्या पर आज विशेष अदालत का बड़ा फैसला आएगा। फैसले के बाद ये साबित हो जाएगा कि माल्या भगोड़ा है या नहीं। माल्या को आर्थिक भगोड़ा साबित करने के लिए प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस मामले में आज फैसला आ सकता है। 

loader


इससे पहले बीते साल 26 दिसंबर को कोर्ट ने फैसला 5 जनवरी तक के लिए सुरक्षित कर दिया था। वहीं माल्या ने अदालत को बताया था कि वह आर्थिक भगोड़ा नहीं है। साथ ही उसने कहा था कि वह मनी लॉन्ड्रिंग के अपराध में भी शामिल नहीं है।

विशेष अदालत में चल रहा है मामला

ईडी ने अदालत में दी याचिका में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 के तहत ‘भगोड़ा’ घोषित किए जाने का अनुरोध किया है। अर्जी मंजूर हो जाने पर एजेंसी को माल्या की संपत्तियां जब्त करने का अधिकार मिल जाएगा। वहीं माल्या की ओर से उनके वकील अमित देसाई ने याचिका खारिज करने की मांग की है।

माल्या के वकील देसाई ने उस दावे का विरोध किया है, जिसमें माल्या को लेकर कहा गया है कि वह मार्च 2016 में एक सम्मेलन के बहाने सामान से भरे 300 बैग लेकर जेनेवा चला गया था। हकीकत में वह देश से भागा था। 

लंदन से मिल चुकी है प्रत्यर्पण की रजामंदी 

बता दें विजय माल्या इस वक्त लंदन में है और लंदन का कोर्ट भी उसके प्रत्यर्पण के लिए मंजूरी दे चुका है। हालांकि माल्या के पास इसके खिलाफ अपील करने के लिए जनवरी तक का वक्त है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed