{"_id":"5c18087abdec2256ce080e19","slug":"mumbai-special-court-will-decide-to-26-on-vijay-mallya-s-case","type":"story","status":"publish","title_hn":"माल्या ‘भगोड़ा’ है या नहीं फैसला 26 को, विशेष अदालत में ईडी की याचिका पर सुनवाई पूरी ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माल्या ‘भगोड़ा’ है या नहीं फैसला 26 को, विशेष अदालत में ईडी की याचिका पर सुनवाई पूरी
Tue, 18 Dec 2018 02:05 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 18 Dec 2018 02:05 AM IST
विज्ञापन
विजय माल्या
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुंबई की विशेष अदालत शराब कारोबारी विजय माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित करने और उसकी संपत्ति जब्त करने वाली प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की याचिका पर 26 दिसंबर को फैसला सुनाएगी। सोमवार को न्यायमूर्ति एमएस आजमी ने ईडी की याचिका पर सुनवाई पूरी होने के बाद कहा कि इस मामले में फैसला 26 को सुनाया जाएगा।
विज्ञापन
ईडी ने अदालत में दी याचिका में माल्या को भगोड़ा आर्थिक अपराधी अधिनियम 2018 के तहत ‘भगोड़ा’ घोषित किए जाने का अनुरोध किया है। अर्जी मंजूर हो जाने पर एजेंसी को माल्या की संपत्तियां जब्त करने का अधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन
माल्या की ओर से उनके वकील अमित देसाई ने याचिका खारिज करने की मांग की। ईडी ने माल्या के ऊपर बैंकों के 9000 करोड़ रुपये का कर्ज जानबूझकर नहीं चुकाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन