{"_id":"6038c5d6295c76535569d638","slug":"mumbai-siddhivinayaks-darshan-will-be-done-only-on-online-registration-from-march","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई: मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण पर ही होंगे सिद्धिविनायक के दर्शन, एक घंटे में 100 लोगों को मिलेगा प्रवेश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई: मार्च से ऑनलाइन पंजीकरण पर ही होंगे सिद्धिविनायक के दर्शन, एक घंटे में 100 लोगों को मिलेगा प्रवेश
Fri, 26 Feb 2021 03:38 PM IST
प्रियंका तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर अजाला, मुंबई
Published by: प्रियंका तिवारी
Updated Fri, 26 Feb 2021 03:38 PM IST
विज्ञापन
मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में विराजमान भगवान श्री गणेश
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना वायरस के मामलों में हो रही वृद्धि को देखते हुए अब मुंबई स्थित प्रसिद्ध सिद्धिविनायक मंदिर में भगवान गणेश के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं को पहले ऑनलाइन पंजीकरण कराना होगा। मंदिर के प्रबंधन से जुड़ीं एक पदाधिकारी ने जानकारी दी है कि यह व्यवस्था एक मार्च से लागू हो जाएगी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि अगले महीने से ऑनलाइन पंजीकरण कराने वालों को ही दर्शन की अनुमति दी जाएगी और एक घंटे में मंदिर के भीतर 100 श्रद्धालुओं को ही जाने की इजाजत होगी।
विज्ञापन
श्री सिद्धिविनायक गणपति मंदिर न्यास की मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रियंका छपवले ने बताया कि वर्तमान में दर्शन के लिए पंजीकरण नहीं कराने वाले श्रद्धालुओं को मौके पर क्यूआर कोड दिए जाते हैं जिससे वह मंदिर में दाखिल हो पाते हैं।
विज्ञापन
उन्होंने कहा, ‘लेकिन हमने एक मार्च से इस व्यवस्था को पूरी तरह रोकने का फैसला किया है। अगले आदेश तक पहले से पंजीकरण नहीं कराने वाले श्रद्धालुओं को मंदिर के अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी।’
उन्होंने कहा, ‘प्रत्येक घंटे केवल 100 श्रद्धालुओं को ही पहले से बुक क्यूआर कोड के साथ सुबह सात बजे से रात नौ बजे के बीच दर्शन के लिए जाने की अनुमति होगी।’ छपवले ने कहा कि अंगारकी चतुर्थी (दो मार्च) के दिन सुबह आठ बजे से नौ बजे के बीच दर्शन की अनुमति होगी।