फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai: Shiv Sena released posters on Tipu Sultan birth anniversary, BJP taunted

मुंबईः शिवसेना ने टीपू सुल्तान की जयंती पर लगाए पोस्टर

Tue, 19 Jan 2021 06:53 PM IST
Harendra Chaudhary डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, मुंबई Published by: Harendra Chaudhary Updated Tue, 19 Jan 2021 06:53 PM IST
सार

4 मई 2020 को टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि पर भी शिवसेना ने पोस्टर लगाए थे। रामटेक के शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने की ओर से टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि के पोस्टर लगाए गए थे...

विज्ञापन
Mumbai: Shiv Sena released posters on Tipu Sultan birth anniversary, BJP taunted
Shivsena Poster on Tipu Sultan - फोटो : File Photo

विस्तार

प्रखर हिंदुत्ववादी पार्टी शिवेसना ने सत्ता में आने के बाद अपना रुख काफी हद तक बदल दिया है। कुछ दिन पहले अजान पर छात्रों में प्रतियोगिता कराने पर हुए विवाद के बाद अब शिवसेना ने टीपू सुल्तान की जयंती के पोस्टर लगाए हैं। इसे लेकर भाजपा ने तंज कसा है कि शिवसेना को औरंगजेब की भी जयंती मनानी चाहिए।

विज्ञापन


मुंबई से सटे मीरा-भाईंदर में शिवसेना की ओर से टीपू सुल्तान की जयंती मनाने के पोस्टर लगाए गए हैं। यह पोस्टर शिवसेना के शहर संगठक सलमान हाशमी ने लगाया है जिसमें अभिनेत्री कंगना रणौत को धमकी देने के बाद चर्चा में आए शिवसेना विधायक प्रताप सरनाईक और निर्दलीय चुनाव जीतने के बाद शिवसेना में शामिल हुई विधायक गीता जैन की भी तस्वीर है।
विज्ञापन


भाजपा उत्तर भारतीय मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष संजय पांडेय ने कहा कि शिवसेना को टीपू सुल्तान के बाद औरंगजेब का भी जन्मदिन मनाने में संकोच नहीं होना चाहिए। उन्होंने कहा कि टीपू सुल्तान का इतिहास है कि उन्होंने असंख्य हिंदुओं का जबरन धर्म परिवर्तन कराया। दिवंगत बाल ठाकरे ने शिवसैनिकों को हिंदुत्व के लिए लड़ना सिखाया, वही शिवसेना टीपू सुल्तान की जयंती मनाए। इससे ज्यादा दुखद घटना नहीं हो सकती।

विज्ञापन
विज्ञापन

पहले रंग बदला अब महापुरुष बदल रही है शिवसेना

टीपू सुल्तान की जयंती मनाने के मुद्दे पर मुंबई भाजपा प्रभारी विधायक अतुल भातखलकर ने कहा कि शिवसेना ने सत्ता के लिए पहले रंग बदला और अब महापुरुष भी बदल रही है। इससे पहले शिवेसना ने मुंबई में छात्रों के बीच अजान प्रतियोगिता कराने की भी तैयारी की थी। लेकिन अंत में अपना कदम पीछे खींच लिया था। उसके बाद टीपू सुल्तान की जयंती मना रही है। इससे शिवसेना का असली चेहरा उजागर हो गया है।

टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि पर भी शिवसेना ने लगाए थे पोस्टर

इससे पहले 4 मई 2020 को टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि पर भी शिवसेना ने पोस्टर लगाए थे। रामटेक के शिवसेना सांसद कृपाल तुमाने की ओर से टीपू सुल्तान की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि के पोस्टर लगाए गए थे। उस समय इसको लेकर भी विवाद हुआ था। मैसूर के राजा टीपू सुल्तान की मौत 4 मई 1799 को हुई थी। इसी मौके पर श्रद्धांजलि का पोस्टर लगाया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed