फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai sees traffic jam at many places amid relaxation in Lockdown norms

मुंबई: लॉकडाउन के नियमों में मिली ढील तो सड़कों पर लगी भीड़, कई जगह ट्रैफिक जाम

Wed, 02 Jun 2021 07:38 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: गौरव पाण्डेय Updated Wed, 02 Jun 2021 07:38 PM IST
सार

मुंबई में कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी दर्ज किए जाने के बाद यहां लागू प्रतिबंधों में राहत देने का फैसला किया गया है। हालांकि, राहत मिलने के बाद यहां सड़कों पर वाहनों और लोगों का हुजूम सा लग गया, जिसके चलते कई स्थानों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई।

विज्ञापन
Mumbai sees traffic jam at many places amid relaxation in Lockdown norms
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पिक्साबे

विस्तार

एक समय में देश में कोरोना वायरस संक्रमण का हॉटस्पॉट बनी महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में अब हालात काफी नियंत्रण में आ गए हैं। इसके चलते राज्य यहां एक जून से 15 जून के बीच लॉकडाउन के नियमों में कुछ राहत दी गई है। वहीं, राहत मिलने पर बड़ी संख्या में लोग घरों से निकले और इसकी वजह से महानगर में कई स्थानों पर भारी ट्रैफिक जाम की स्थिति बन गई। बुधवार की सुबह यहां के मुलुंड चेक प्वाइंट पर तो कई घंटों तक जाम लगा रहा जिसमें कई गाड़ियां फंसी रहीं।

विज्ञापन


बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए प्रतिबंधों में राहत देने का फैसला किया है। आवश्यक सेवाओं से जुड़ी दुकानों को सुबह सात से दोपहर दो बजे तक खुलने की अनुमति दी गई है। दुकानों के खुलने के लिए ऑड-ईवन व्यवस्था भी लागू की गई है। दाईं तरफ की दुकानों को सोमवार, बुधवार व शुक्रवार और बाईं तरफ की दुकानों को मंगलवार और गुरुवार को खुलने की अनुमति दी गई है। वहीं, शनिवार और रविवार को पूरी तरह से बंदी रहेगी।
विज्ञापन


बुधवार को सामने आए इतने मामले
देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में पिछले कुछ दिनों से कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को मुंबई में कोरोना वायरस संक्रमण के 925 नए मामले दर्ज किए गए। इसके अलावा इसी अवधि में यहां 1632 लोग ठीक हुए और 31 संक्रमितों की मौत हो गई। शहर में अब कोरोना के कुल मामलों की संख्या सात लाख आठ हजार सात हो गई है। इनमें से छह लाख 74 हजार 296 मरीज ठीक हो चुके हैं। शहर में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 16,580 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed