फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai's richest Ganesh mandal procures record insurance worth Rs 400.58 crore

Mumbai: मुंबई के इस मंडल ने गणेश उत्सव के लिए कराया 408 करोड़ का बीमा, जानें कितने आभूषण से सजाए गए हैं गणपति

Sun, 25 Aug 2024 06:36 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Sun, 25 Aug 2024 06:36 PM IST
सार

Mumbai: जीएसबी सेवा मंडल में गणपति को 66 किलोग्राम सोने के आभूषण और 325 किलोग्राम चांदी व अन्य कीमती सामान से सजाया गया है। इस बीमा में सेवा करने वालों, रसोइयों, सुरक्षा  कर्मचारियों और स्टॉल पर काम करने वालों के लिए सबसे बड़ा हिस्सा 325 करोड़ रुपये का है। 

विज्ञापन
Mumbai's richest Ganesh mandal procures record insurance worth Rs 400.58 crore
Ganesh Chaturthi - फोटो : freepik

विस्तार

मुंबई के सबसे अमीर व्यक्ति गणेश मंडल ने अपने पांच दिवसीय गणेश उत्सव के लिए 408.58 करोड़ रुपये का बीमा कराया है। यह उत्सव सात से 11 सितंबर तक चलेगा। बीमा पॉलिसी न्यू इंडिया इंश्योरेंस  ने जारी किया है, लेकिन मंडल ने प्रीमियम की राशि का खुलासा नहीं किया है। 

विज्ञापन


जीएसबी सेवा मंडल में गणपति को 66 किलोग्राम सोने के आभूषण और 325 किलोग्राम चांदी व अन्य कीमती सामान से सजाया गया है। सेवा मंडल के अध्यक्ष अमित पाई ने बताया कि इस बीमा में सबसे बड़ा हिस्सा 325 करोड़ रुपये का है, जो कि अपनी इच्छा से सेवा करने वालों, रसोइयों, सुरक्षा  कर्मचारियों और स्टॉल पर काम करने वालों के लिए व्यक्तिगत दुर्घटना कवर है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


43.15 करोड़ रुपये की पॉलिसी में सोना, चांदी और आभूषण की चोरी जैसे जोखिम शामिल हैं। दो करोड़ रुपये की पॉलिसी में फर्नीचर, कंप्यूटर, सीसीटीवी कैमरे, बर्तन और अन्य सामान को आग और विशेष खतरों से कवर दिया गया है। तीस करोड़ रुपये का कवर पंडालों, स्टेडियम और भक्तों के लिए हैं। 43 लाख रुपये का कवर स्थल की सुरक्षा के लिए है। 

जीएसबी सेवा मंडल इस साल अपना 70वां गणेश उत्सव मना रहा है। गणेश जी की मूर्ति का पांच सितंबर को अनावरण किया जाएगा। पिछले साल मंडल ने 360.40 करोड़ रुपये का बीमा कराया था। गणेश की मूर्ति दक्षिण भारतीय शैली में मिट्टी और घास से बनी है। अमित पाई ने बताया कि सेवा मंडल दिन-रात पूजा, अन्नदान और सेवा करता है। इन पांच दिनों में औसतन 60 हजार पूजा की जाती हैं। हर दिन लगभग 20 हजार लोग और पांच दिनों में एक लाख लोग अन्नदान के भोजन का हिस्सा बनते हैं, जो केले के पत्ते पर परोसा जाता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed