{"_id":"59218f294f1c1b3c6a535cee","slug":"mumbai-s-dirtiest-versova-beach-is-finally-clean","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई के 'सबसे गंदे' वर्सोवा बीच की लोगों ने की ऐसी सफाई, बदल गई सूरत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मुंबई के 'सबसे गंदे' वर्सोवा बीच की लोगों ने की ऐसी सफाई, बदल गई सूरत
amarujala.com- Presented by: मोहित
Updated Sun, 21 May 2017 08:26 PM IST
विज्ञापन
मुंबई के वर्सोवा बीच की ट्वीटर पर शेयर की गई एक फोटो ने सभी के लिए एक उदाहरण पेश किया है कि अगर किसी पहल के लिए लोग एकजूट हो जाए तो किसी भी मुश्किल लगने वाले काम को बड़ी ही आसानी से निपटाया जा सकता है।
विज्ञापन
वर्सोवा बीच मुंबई के गंदे बीच में से एक माना जाता था, लेकिन 85 हफ्तों के अंदर इस गंदे कहे जाने वाले बीच की लोगों ने मिलकर कायाकलप कर दिया। बीएमसी (बृहन्मुंबई नगर निगम) और आम लोगों ने मिलकर बीच पर वर्षों से मौजूद पांच मिलियन किलोग्राम प्लास्टिक और गंदगी को हटा दिया।
विज्ञापन
इस पहल में आम नागरिक ही नहीं बल्कि एक्टर और प्लास्टिक एसोसिएशन ने भी भागीदारी की।
बॉम्बे हाई कोर्ट के 33 वर्षीय वकील अफरोज शाह इस पहल का नेतृत्व कर रहे हैं। वह कई बार वालिंटियर की मदद से सफाई अभियान को अंजाम दे चुके हैं। शाह चाहते हैं कि प्रत्येक नागरिक अपने व्यस्त समय से हर हफ्ते 2 घंटे निकालकर शहर में मौजूद तमाम बीच को साफ करने में मदद करे।
विज्ञापन