फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai roads will be free of potholes in two-and-a-half years: CM Shinde

Maharashtra: एकनाथ शिंदे का वादा, अगले ढाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढों से होंगी मुक्त

Sun, 27 Aug 2023 09:47 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 27 Aug 2023 09:47 AM IST
सार

सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर शहर की सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम पूरा हो गया होता, तो सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान नहीं जाती।
 

विज्ञापन
Mumbai roads will be free of potholes in two-and-a-half years: CM Shinde
एकनाथ शिंदे - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई की सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के लिए कमर कस ली है। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने दावा किया है कि अगले ढाई सालों में मुंबई की सभी सड़कों को पक्का किया जाएगा।

विज्ञापन

...लोगों की नहीं जाती जान

सीएम एकनाथ शिंदे ने शनिवार को एक कार्यक्रम में उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली प्रतिद्वंद्वी शिवसेना (यूबीटी) पर कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर शहर की सड़कों के कंक्रीटीकरण का काम पूरा हो गया होता, तो सड़क दुर्घटनाओं में लोगों की जान नहीं जाती।

विज्ञापन

यह लोग भी हुए शामिल

शिंदे ने पार्टी के कार्यक्रम में जनता से वादा करते हुए कहा कि अगले दो से ढाई साल में मुंबई की सड़कें गड्ढों से मुक्त हो जाएंगी और सभी सड़कें पक्की हो जाएंगी। इस कार्यक्रम में उद्धव गुट के पूर्व विधायक तुकाराम काते, एक पूर्व पार्षद और कांग्रेस के छह पूर्व पार्षद शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

बनाई जाती थीं तारकोल की सड़कें

शिंदे ने कहा कि पहले, हर बरसात के मौसम में तारकोल की सड़कें बनाई जाती थीं और लोगों को गड्ढों वाली सड़कों पर यात्रा करने के लिए मजबूर होना पड़ता था। उन्होंने कहा कि पहले बाल ठाकरे और बाद में उनके बेटे उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली अविभाजित शिवसेना ने 1997 से 2022 तक 25 वर्षों तक नकदी-संपन्न बृहन्मुंबई नगर निगम को नियंत्रित किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed