{"_id":"615fb37a8ebc3e93fe3652b0","slug":"mumbai-rave-party-case-ncp-leader-nawab-malik-accused-ncb-of-running-extortion-racket","type":"story","status":"publish","title_hn":"मुंबई रेव पार्टी केस: एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एनसीबी पर लगाया वसूली रैकेट चलाने का आरोप, कहा- करूंगा और खुलासे","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मुंबई रेव पार्टी केस: एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एनसीबी पर लगाया वसूली रैकेट चलाने का आरोप, कहा- करूंगा और खुलासे
Fri, 08 Oct 2021 08:26 AM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रांजुल श्रीवास्तव
Updated Fri, 08 Oct 2021 08:26 AM IST
सार
एनसीपी नेता नवाब मलिक ने कहा है कि एनसीबी पूरी छापेमारी भाजपा से प्रभावित थी। वह आज इस संबंध में प्रेसवार्ता भी करने वाले हैं।
विज्ञापन
एनसीपी प्रवक्ता नवाब मलिक
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुंबई रेव पार्टी मामले में एक नया मोड़ सामने आया है। शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद एनसीबी की कार्रवाई पर ही सवाल खड़े होने लगे हैं। अब एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एनसीबी पर एक और आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि एनसीबी जबरन वसूली गिरोह चला रहा है और लोगों को परेशान कर रहा है। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को वह प्रेसवार्ता आयोजित कर एनसीबी के अन्य गलत कामों का पर्दाफाश करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा कार्यकर्ताओं के दबाव में हुई कार्रवाई
इससे पहले नवाब मलिक ने मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज पर हुई कार्यवाई को फर्जी बताया था। उन्होंने कहा था कि यह पूरी रेड भाजपा से प्रभावित थी। पार्टी के कार्यकर्ता इसमें शामिल थे। उन्होंने कहा कि आर्यन खान और दिवंगत नेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी पूरी तरह से पब्लिसिटी स्टंट था। आरोप लगाया कि भाजपा नेता मनीष भानुशाली के साथ मिलकर एनसीबी लोगों को परेशान कर रही है और उन्हें अपने जाल में फंसा रही है।
विज्ञापन
वायरल फोटो पर भी उठाए सवाल
एनसीपी नेता ने एक वीडियो भी सार्वजनिक किया है। इसमें रेड के दौरान मनीष भानुशाली और केपी गोसावी एनसीबी टीम के साथ दिखाई दे रहे हैं। आर्यन खान को हिरासत में लिए जाने के बाद एक फोटो भी वायरल हुई थी, जिसमें केपी गोवासी दिखाई दे रहे हैं। एनसीबी ने कहा था कि फोटो वाला व्यक्ति एनसीबी का अधिकारी नहीं है, जिसके बाद नवाब मलिक ने सवाल पूछा कि वह वहां क्या कर रहे थे?
विज्ञापन