मुंबई : राज ठाकरे बोले, हिंदी अच्छी है, लेकिन इसका राष्ट्रीय भाषा होना ठीक नहीं
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे ने आज मुंबई में कहा कि हिंदी एक सुंदर भाषा है, लेकिन इसका राष्ट्रभाषा होना सही नहीं है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रभाषा को लेकर कभी कोई निर्णय नहीं लिया गया। हिंदी की तरह ही मराठी, गुजराती, तमिल आदि भी इसी देश की भाषाएं ही हैं।
उन्होंने रोजगार को लेकर कहा कि यदि महाराष्ट्र में रोजगार के मौके हैं तो क्या यह गलत है कि महाराष्ट्र के युवाओं को प्राथमिकता दी जाए? उन्होंने कहा कि यदि कल को उत्तर प्रदेश में कोई उद्योग स्थापित होता है तो वहां के युवाओं को रोजगार के लिए प्राथमिकता मिलनी चाहिए, यही बिहार में भी होना चाहिए, इसमें गलत क्या है?Raj Thackeray in Mumbai: Hindi is undoubtedly a beautiful language but it's wrong that it's the national language. Never ever was a decision made upon national language. Like there's Hindi language, there's Marathi, Tamil, Gujarati, all of these are the languages of this nation. pic.twitter.com/mR3JNcBLRN
— ANI (@ANI) December 2, 2018विज्ञापन