फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Rains: People faces many problems due to traffic jam and water logging

मुंबई बारिश: जलभराव, ट्रैफिक जाम और विमान संचालन के निलंबित होने से लोग परेशान

Mon, 08 Jul 2019 10:52 PM IST
शिल्पा ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: शिल्पा ठाकुर Updated Mon, 08 Jul 2019 10:52 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Rains: People faces many problems due to traffic jam and water logging
मुंबई बारिश - फोटो : ANI

मुंबई में थोड़ी राहत के बाद सोमवार को एक बार फिर भारी बारिश से रेल और सड़क यातायात प्रभावित हुआ। छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे में कामकाज भी कुछ देर के लिए प्रभावित हुआ।  

विज्ञापन


मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा (एमआईएएल) के एक प्रवक्ता ने बताया कि भारी बारिश के कारण दृश्यता विमानों के परिचालन के लिए जरूरी स्तर से नीचे दर्ज की गई, करीब 20 मिनट तक रनवे पर परिचालन बंद रहा, जिससे 11 उड़ानें रद्द करनी पड़ी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि रद्द किए गए सभी विमान निजी एयरलाइंस इंडिगो के थे। प्रवक्ता ने बताया, मुंबई हवाई अड्डे पर रनवे पर कामकाज सोमवार को हुई भारी बारिश के कारण करीब 20 मिनट तक रुका रहा। सेवाएं सुबह 9:12 में रोकी गई थीं, लेकिन बाद में 9:31 बजे बहाल कर दी गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रद्द की गई 11 उड़ानों में से आठ मुंबई से रवाना होने वाली थीं जबकि तीन यहां आने वाली थीं। इसके अलावा, प्रवक्ता ने कहा कि बारिश के कारण एयरलाइन की अन्य तीन उड़ानों को पास के हवाई अड्डों की तरफ भेजा गया। 

इससे पहले, मूसलाधार बारिश के कारण महानगर में कई लोगों को अपने कार्यालयों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार महाराष्ट्र के कई भागों में और अधिक बारिश होना का अनुमान है।

हवाई अड्डे के प्रवक्ता का कहना है, "यात्रियों की सुरक्षा से समझौता नहीं किया जाएगा। अगर मौसम लैंडिंग के लिए ठीक नहीं है तो संचालन को रोककर रखना होगा।" पश्चिमी और पूर्वी उपनगरों में सुबह साढ़े नौ बजे के बाद कई सड़कों पर अधिक ट्रैफिक जाम हो रहा है। इसमें सबसे अधिक जाम बांद्रा, सांताक्रूज और विले पार्ले रोड पर लग रहा है।
 

दफ्तर जाने वाले लोगों का कहना है कि मेट्रो के निर्माण के लिए जो काम चल रहा है उससे हाईवे भी बाधित है। जिसके चलते बोरिवली से बांद्रा जाने में दो घंटे का समय लग रहा है। उनका कहना है कि विलेपार्ले में एयरपोर्ट फ्लाईओवर पर अधिक गड्ढे होने से लोगों की परेशानियां और बढ़ रही हैं। गड्ढों के कारण ट्रैफिक जाम की समस्या में भी इजाफा हो रहा है।


जलभराव के कारण अंधेरी से गोरेगांव एसवी रोड, जोगेश्वरी (पश्चिमी) के बेहराम बाग, मलाड और अन्य कई इलाकों में जाम की स्थिति बनी हुई है। पश्चिमी उपनगरों में सबसे अधिक जेवीएलआर रोड, घाटकोपर से कुर्ला, विद्यांकर कॉलेज से वडाला, डॉक्टर बीए रोड, एससीएलआर पुल, विक्रेता से घाटकोपर जाने वाली रोड और चेंबुर कैंप रोड प्रभावित हैं।

भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अनुमान जताया है कि शहर के अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ रुक-रुक कर बौछारें भी पड़ेंगी। मौसम विभाग का कहना है कि मुंबई और ठाणे जिले के कुछ स्थानों और पालगढ़ और रायगढ़ा जिलों में कई जगहों पर आज भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार यहां नौ और दस जुलाई को भी भारी बारिश की स्थिति ही रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed