Mumbai Weather Live: मुंबई में भारी बारिश से कई इलाके और सड़कें तालाब में तब्दील, ट्रेनें थमीं
मौसम विभाग के अनुसार अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई शहर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में भारी से बुहत भारी बारिश के साथ मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश जारी है। मौसम विभाग ने शहर में अगले 24 घंटों के लिए अलग-अलग स्थानों पर मध्यम से भारी बारिश की चेतावनी दी है। वहीं वडाला क्षेत्र में भारी बारिश से सड़क पर पानी जमा हो गया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले 18 घंटे के दौरान मुंबई शहर, ठाणे, रायगढ़ और रत्नागिरी जिलों में मूसलाधार बारिश होने के आसार हैं।
इस बीच भारी बारिश के कारण बसों के रूट बदल दिए गए हैं और पानी में पटरियों के डूबने से लोकल ट्रेनों की आवाजाही रोक दी गई है। जगह-जगह सड़क और गली तालाब में तब्दील हो गए हैं।
Mumbai: Due to heavy rain and waterlogging in low-lying areas, buses have been diverted. pic.twitter.com/If8JMzkRzh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) July 16, 2021
सायन रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर जलजमाव
मुंबई में लगातार हो रही बारिश से सायन रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर भारी जलजमाव हो गया है। लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH महाराष्ट्र: मुंबई में लगातार हो रही बारिश से सायन रेलवे स्टेशन के रेलवे ट्रैक पर जलभराव हुआ। pic.twitter.com/rlWG04uGum
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 16, 2021
वीडियो में देखें वडाला के दृश्य
#WATCH | Maharashtra: Parts of Mumbai face waterlogging, following heavy rainfall this morning. Visuals from Wadala
— ANI (@ANI) July 16, 2021
Regional Meteorological Centre, Mumbai predicts "light to moderate rain in city & suburbs with possibility of heavy rainfall at isolated places" for next 24 hours. pic.twitter.com/wPgOZUukms
चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन में भारी जल जमाव
मुंबई में आज सुबह से तेज बारिश के कारण चूनाभट्टी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रैक पर भारी जल जमाव हो गया है। लोगों को भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
#WATCH | Maharashtra: Mumbai receives heavy rainfall this morning. Visuals from Chunabhatti railway station as the railway tracks begin getting waterlogged. pic.twitter.com/EJdpTYJ8QZ
— ANI (@ANI) July 16, 2021
उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह से प्रभावित
मध्य रेलवे के एक अधिकारी ने बताया कि पूर्वी मुंबई में कुर्ला स्टेशन के पास पटरियों पर जल-जमाव के कारण, मुख्य लाइन (छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस और कुर्ला के बीच) और हार्बर लाइन (सीएसएमटी-वाशी-पनवेल) पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं सुबह से प्रभावित हैं।
ठाणे-वाशी ट्रांसहार्बर मार्ग पर ट्रेनें तय समय से संचालित
ठाणे-वाशी ट्रांसहार्बर मार्ग पर ट्रेनें तय समय से चल रही हैं। मध्य रेलवे मुंबई महानगरीय क्षेत्र में चार अलग-अलग उपनगरीय कॉरिडोर पर उपनगरीय ट्रेन सेवाएं चलाता है। महामारी के प्रकोप से पहले यह 1,700 से अधिक उपनगरीय सेवाओं का संचालन करता था और रोजाना 40 लाख से अधिक यात्री इनमें सफर करते थे।