फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   mumbai rainfall data Highest rainfall since 1974 in Mumbai rainy season IMD

मुंबई में टूटा रिकॉर्ड, 1974 के बाद सबसे अधिक बारिश दर्ज

Tue, 02 Jul 2019 04:03 PM IST
अमर शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमर शर्मा Updated Tue, 02 Jul 2019 04:03 PM IST
विज्ञापन
mumbai rainfall data Highest rainfall since 1974 in Mumbai rainy season IMD
बारिश की वजह से लगा जाम - फोटो : पीटीआई
मुंबई में मंगलवार को सुबह साढ़े आठ बजे से पहले तक पिछले 24 घंटे के दौरान सबसे अधिक बारिश हुई। इससे पहले 26 जुलाई 2005 को मुंबई ऐसे ही जलप्रलय का गवाह बना था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। सांता क्रुज में भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के मुंबई क्षेत्रीय केंद्र से मिले आकंड़े का हवाला देते हुए एक अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे के दौरान 375.2 मिमी बारिश हुई है।
विज्ञापन


मुंबई में 2005 में आयी बाढ़ को छोड़ दें तो यह पांच जुलाई 1974 के बाद महानगर में एक दिन में हुई सबसे अधिक बारिश है। सांताक्रुज वेधशाला ने उस दिन मुंबई में 375.2 मिमी बारिश दर्ज की थी।
विज्ञापन


महाराष्ट्र में बारिश जनित घटनाओं में 27 लोगों की मौत हो गयी है। इनमें 18 लोगों की मौत मुंबई में एक दीवार के ढह जाने के कारण हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को शहर एवं आसपास के इलाकों में अवकाश घोषित किया है और लोगों से अपने घरों से बाहर निकलने से बचने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुंबई में उत्तरी उपनगर मलाड में भारी बारिश के बाद मंगलवार सुबह दीवार ढहने की घटना में 18 लोगों की मौत हो गयी जबकि 50 से अधिक लोग घायल हो गये।

अधिकारियों ने बताया कि पुणे के अम्बेगांव इलाके में सोमवार रात एक दीवार के ढह जाने के कारण छह मजदूरों की मौत हो गयी और तीन लोग घायल हो गये। ठाणे के कल्याण में मंगलवार सुबह दीवार ढहने की एक और घटना में तीन लोगों की मौत हो गयी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed