फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai rain news after heavy rainfall rainwater entered in houses IMD Maharashtra weather forecast today

मुंबई में बारिश से तबाही: चैंबूर और विक्रोली में दीवार ढहने से 25 की मौत, पीएम मोदी और राष्ट्रपति ने जताया दुख

Sun, 18 Jul 2021 11:12 AM IST
देव कश्यप एएनआई, मुंबई
एएनआई, मुंबई Published by: देव कश्यप Updated Sun, 18 Jul 2021 11:12 AM IST
सार

  • भारी बारिश की वजह से चैंबूर में दीवार ढही, 17 की मौत, कई घायल
  • जलभराव के चलते लोकल ट्रेन सेवा और यातायात भी प्रभावित

विज्ञापन
Mumbai rain news after heavy rainfall rainwater entered in houses IMD Maharashtra weather forecast today
मुंबई के चैंबूर में दीवार ढहने से 11 की मौत - फोटो : ANI

विस्तार

विज्ञापन

मुंबई में रातभर हुई भारी बारिश के कारण मकान गिरने की घटनाओं में 25 लोगों की मौत हो गई। इसके साथ ही शहर  में मूसलाधार बारिश के कारण जलभराव के चलते लोकल ट्रेन सेवा और यातायात भी प्रभावित है। अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम रेलवे और मध्य रेलवे ने भारी बारिश के चलते मुंबई में उपनगरीय ट्रेन सेवाओं को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया है तथा लंबी दूरी की कई ट्रेनों का या तो मार्ग परिवर्तित कर दिया गया है या उनका अन्य स्टेशनों से परिचालन हो रहा है।

दमकल विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एक पर्वतीय क्षेत्र में भारी बारिश के कारण हुए भूस्खलन में एक परिसर की दीवार ढहने से उसके नीचे दबकर 17 लोगों की मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि मुंबई में माहुल इलाके के वाशी नाका में देर रात करीब एक बजे एक पेड़ के गिर जाने से उससे सटे एक मकान की दीवार ढह गई। घटना में सात लोग घायल हो गए, जिन्हें पास के राजावाड़ी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि भारी बारिश के कारण मुंबई के विखरोली उपनगर में देर रात करीब ढाई बजे भूस्खलन के चलते छह कच्चे मकानों के ढह जाने से सात लोगों की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए। घायलों को निकटवर्ती अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, उपनगर भांडुप में वन विभाग परिसर की दीवार ढह जाने से 16 वर्षीय एक लड़के की मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसों पर दुख जताते हुए कहा, 'मुंबई के चैंबूर और विक्रोली में दीवार गिरने से लोगों की मौत से दुखी हूं। दुख की इस घड़ी में मेरी संवेदनाएं शोक संतप्त परिवारों के साथ हैं। प्रार्थना करता हूं कि जो लोग घायल हुए हैं वे अतिशीघ्र स्वस्थ हों।' प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से हादसे में मरने वाले परिजनों को दो-दो लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने का एलान कर दिया। 

 
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट किया, 'चैंबूर और विक्रोली इलाकों में भारी बारिश के चलते हुई घटनाओं में कई लोगों के मरने और हताहत होने की खबर से गहरा दुख हुआ। मैं शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं।'
 

मुंबई में हो रही लगातार बारिश की वजह से शनिवार देर रात दो अलग-अलग हादसों में अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है और 16 लोगों को बचाया गया है। मृतकों में से 17 लोगों की मौत चेंबूर इलाके में तो 3 की मौत विक्रोली में हुई। एनडीआरएफ की टीम मलबा हटाने में लगी हुई है। एनडीआरएफ के डिप्टी कमांडेंट आशीष कुमार ने बताया, 'चैंबूर से चार शव बरामद किए हैं। इससे पहले 10 शव स्थानीय लोगों ने बरामद कर लिए थे। चैंबूर में सात और विक्रोली में छह और लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका है।'
 

दीवार ढहने के बाद दो घंटे तक लकड़ी की सीढ़ी पर खड़ी रहीं दो महिलाएं

वहीं माहुल इलाके में एक दीवार गिरने के बाद दो महिलाएं करंट लगने के डर से दो घंटे से अधिक वक्त तक अपनी झोंपडी में लकड़ी की सीढ़ी पर खड़ी रहीं।

एक अधिकारी ने बताया कि माहुल के भरतनगर इलाके में देर रात करीब एक बजे भूस्खलन के बाद एक छोटी पहाड़ी पर स्थित कुछ मकानों पर दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गयी। जब इलाके में दीवार गिरने के बाद लोग बाहर चिल्ला रहे थे, उस वक्त लक्ष्मी जोंगनकर (40) अपनी झुग्गी में थीं। उन्होंने अपने घर की खिड़की खोली और देखा कि अन्य झोपड़ियां भी ढह गयी हैं, लेकिन उन्होंने यह नहीं देखा कि उनके घर में भी मलबा घुस गया है।

उन्होंने कहा, ‘लोगों ने चिल्लाना शुरू कर दिया कि इलाके में बिजली का करंट फैल गया है तो मैं अपनी एक महिला रिश्तेदार के साथ अपनी झोंपड़ी में लकड़ी की सीढ़ी पर चढ़ गयी। दो घंटे से अधिक वक्त बाद एक व्यक्ति हमारा हालचाल जानने आया और हमें बाहर आने के लिए कहा।’

उत्तर भारत में 18-21 जुलाई तक, पश्चिम तटीय क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना : आईएमडी
वहीं भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने उत्तर भारत में 18-21 जुलाई तक और पश्चिमी तटवर्ती क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश का अनुमान जताया है। आईएमडी ने कहा कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर प्रदेश, गुजरात, मध्य प्रदेश और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने, बादल गरजने के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान है।




 

 

उत्तर भारत में 18-21 जुलाई तक, पश्चिम तटीय क्षेत्रों में 23 जुलाई तक भारी बारिश की संभावना : आईएमडी

आईएमडी ने कहा कि पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र (जम्मू कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्तिस्तान और मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड) और इससे सटे उत्तर-पश्चिम भारत-पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में 18 से 21 जुलाई तक भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। इसके बाद इन्हीं क्षेत्रों में वर्षा की गतिविधि में कमी आएगी।

उत्तराखंड में 18 और 19 जुलाई को तथा उत्तर प्रदेश के उत्तर-पश्चिमी हिस्सों में कुछ स्थानों पर 19 जुलाई को अत्यधिक वर्षा का अनुमान है। दिल्ली और चंडीगढ़ में 18 और 19 जुलाई को छिटपुट स्थानों पर मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।

मौसम विभाग ने कहा कि पश्चिमी और दक्षिण भारत में भी भारी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच-छह दिनों के दौरान पश्चिमी तट और आसपास के क्षेत्रों में भारी से बहुत भारी बारिश जारी रहने का अनुमान है। महाराष्ट्र के कुछ हिस्सों में भारी बारिश होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed