फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मुंबई में भारी बारिश से आफत, 30 उड़ानें रद्द, गटर में गिरने से छह साल के बच्चे की मौत

Thu, 05 Sep 2019 11:13 AM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: Sneha Baluni Updated Thu, 05 Sep 2019 11:13 AM IST
खास बातें

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में गुरुवार को भी भारी बारिश होने की आशंका है। लोकल ट्रेनों का पूरी तरह से संचालन नहीं हो रहा है। वहीं स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। बारिश के कारण कई उड़ाने रद्द कर दी गईं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन
Mumbai Rain Live: school colleges are shut, road rail and flights are delayed due to waterlogging
मुंबई में बारिश का कहर जारी है - फोटो : ANI

लाइव अपडेट

11:12 AM, 05-Sep-2019
छत्रपति शिवाजी महाराज अतंरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दूसरे दिन 30 उड़ाने रद्द की गई हैं। वहीं 118 उड़ानों ने गुरुवार को देरी से उड़ान भरी। लाइव फ्लाइट ट्रैकिंग वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को 14 इनकमिंग और 16 आउटबाउंड उड़ानें रद्द की गईं। वहीं 118 ने देरी से उड़ान भरी। एक संक्षिप्त बयान में, मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड  ने कहा कि परिचालन सामान्य हैं। इंडिगो ने उड़ानें रद्द की हैं।
10:37 AM, 05-Sep-2019
गुरुवार को मुंबई में ट्रेन और सड़क परिवहन सामान्य हो गए हैं। बुधवार को भारी बारिश के कारण यातायात में खलल पड़ गया था। अधिकारियों ने कहा कि कुर्ला से कल्याण के बीच 12.15 बजे और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस से गोरेगांव के बीच लगभग 12.15 बजे सेंट्रल लाइन शुरू हुई। विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फंसे यात्रियों को निकालने के लिए मध्य रात्रि तक विशेष रेलगाड़ियों को चलाया गया। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने सेवाओं की बहाली को लेकर सुबह ट्वीट किया।
विज्ञापन
10:33 AM, 05-Sep-2019
नालासोपारा के पालघर जिले में एक छह साल के लड़के की कल शाम गटर में गिरने से मौत हो गई है। देर रात उसका शव बरामद कर लिया गया।
 
09:34 AM, 05-Sep-2019
बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) के दो कर्मियों की बुधवार को पश्चिमी उपनगर गोरेगांव में भारी बारिश के दौरान पानी में गिरने से मौत हो गई। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार की शाम को सिद्धार्थ नगर में हुई इस घटना में मारे गए कर्मियों की पहचान विजयेन्द्र सरदार बागड़ी (36) और जगदीश परमार (54) के तौर पर हुई है
09:19 AM, 05-Sep-2019
मुंबई के लगभग सभी हिस्सों में जल स्तर बढ़ गया है। एनडीआरएफ की टीमें अलर्ट पर हैं और उन्हें कुर्ला, परेल और अंधेरी में स्टैंड बाय पर रखा गया है।
 
09:05 AM, 05-Sep-2019
पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी ने कहा, 'नालासोपारा में भारी बारिश और जल जमाव के कारण सूरत-मुंबई केंद्रीय, मुंबई केंद्रीय-सूरत और बांद्रा टर्मिनल-वीएपीआई ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन
09:05 AM, 05-Sep-2019
भारी बारिश के कारण फ्लाइट रद्द होने की वजह से मुंबई डोमेस्टिक एयरपोर्ट के बाहर सोते यात्री।
 
09:01 AM, 05-Sep-2019

मुंबई में भारी बारिश से आफत, 30 उड़ानें रद्द, गटर में गिरने से छह साल के बच्चे की मौत

देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में मंगलवार से जारी भारी बारिश ने बुधवार को भी अपना कहर बरपाया। जगह-जगह जलभराव के कारण सड़क और रेल परिवहन बाधित हो गया है। मीठी नदी के ओवरफ्लो होने सो बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। गुरुवार को भी भारी बारिश होने की आशंका है। लोकल ट्रेनों का पूरी तरह से संचालन नहीं हो रहा है। वहीं स्कूल और कॉलेजों की छुट्टी कर दी गई है। बारिश के कारण कई उड़ाने रद्द कर दी गईं। भारतीय मौसम विभाग (आईएमडी) ने मुंबई में अगले 24 घंटों में मुंबई और इसके आस-पास के इलाकों में तेज बारिश का अनुमान जताया है और ‘रेड अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें अधिकारियों को किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed