फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Rail Division extends its flexible working hours scheme to branch offices from Jan 1, 2024

Railways: अब शिफ्ट में काम कर सकेंगे मुंबई रेल डिवीजन के अधिकारी, जानिए कब से लागू होगी यह व्यवस्था

Wed, 27 Dec 2023 10:00 PM IST
आदर्श शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आदर्श शर्मा Updated Wed, 27 Dec 2023 10:00 PM IST
सार

Maharashtra: कर्मचारियों को दो कामकाजी स्लॉट सुबह 9:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक और सुबह 11:30 बजे से शाम 7:45 बजे तक की पेशकश की जाएगी। कर्मचारियों को आने-जाने में सुविधा के लिए और कार्यालय के भीड़ से बचने के लिए लचीले कामकाजी घंटों की शुरुआत की गई है।

विज्ञापन
Mumbai Rail Division extends its flexible working hours scheme to branch offices from Jan 1, 2024
रेल (फाइल फोटो)

विस्तार

मुंबई रेल डिवीजन के कई शाखा कार्यालयों में तैनात रेलवे कर्मचारी एक जनवरी 2024 से कामकाजी घंटों का लाभ उठा सकते हैं। एक आंतरिक संचार के मुताबिक यह योजना पहली बार इस वर्ष एक नवंबर को छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस के मंडल रेल प्रबंधक के कार्यालय में शुरू की गई थी। एक जनवरी से मंडल के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अन्य कार्यालयों तक विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है। 
विज्ञापन


दो नए कामकाजी स्लॉट तैयार
कर्मचारियों को दो कामकाजी शिफ्ट सुबह 9:30 बजे से शाम 5:45 बजे तक और सुबह 11:30 बजे से शाम 7:45 बजे तक की पेशकश की जाएगी। सूत्रों के मुताबिक, कर्मचारियों को आने-जाने में सुविधा के लिए और कार्यालय के भीड़ से बचने के लिए लचीले कामकाजी घंटों की शुरुआत की गई है। आधिकारिक संचार में कहा गया है कि प्रत्येक कर्मचारी को अपने इच्छित ड्यूटी घंटों के मुताबिक दोनों रोस्टरों में से किसी एक को चुनने की स्वतंत्रता है, चुने गए रोस्टर में बदलाव नए महीने की शुरुआत में किया जाना चाहिए, इसमें कहा गया है कि महीने के मध्य में बदलाव की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन


मुंबई डिवीजन के वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी द्वारा जारी आधिकारिक संचार में कहा गया है कि सभी कर्मचारियों ने इस मामले पर सकारात्मक प्रक्रिया दी हैं। इसमें कहा गया है कि  मध्य रेलवे, मुंबई डिवीजन ने अब फील्ड कार्यालयों, डिपो, शेड, ओपन लाइन में दो कार्य घंटों की शिफ्ट शुरू करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed