{"_id":"60152f518ebc3e32a334bad5","slug":"mumbai-pune-express-highway-video-viral-on-social-media-showing-gun-on-his-hand-and-overtaking-the-traffic","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथ में रिवॉल्वर और गाड़ी पर शिवसेना का लोगो, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खुलेआम गुंडई, भाजपा ने उठाए सवाल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
हाथ में रिवॉल्वर और गाड़ी पर शिवसेना का लोगो, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर खुलेआम गुंडई, भाजपा ने उठाए सवाल
Sat, 30 Jan 2021 03:41 PM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 30 Jan 2021 03:41 PM IST
विज्ञापन
मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे पर शख्स ने बंदूक दिखाकर किया ओवरटेक
- फोटो : social media
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक कथित शिवसेना सैनिक हाथ में बंदूक लिए ओवरटेक करता नजर आ रहा है। ये वीडियो मुंबई-पुणे एक्सप्रेस हाईवे का है और शख्स हाथ में बंदूक लिए ओवरटेक कर रहा है। पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
पुलिस का कहना है कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और जल्द ही उसकी गिरफ्तारी की जाएगी। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे एक शख्स हाथ में बंदूक लिए गाड़ी से झांक रहा है और ओवरटेक कर रहा है। एआईएमआईएम सांसद इम्तियाज जलील ने अपने ट्विटर हैंडल से इस वीडियो को शेयर किया है।
विज्ञापन
हे महाराष्ट्रातील पुणे मुंबई द्रुतगती मार्गावर आहे ! वाहनवरील लोगो हे सर्व सांगते ! शुक्रवारी रात्री शिवसैनिक त्यांच्या गाडीसाठी मार्गक्रमण करीत असताना रिव्हॉल्व्हर्सचे ब्रँडिंग करीत होते. गृहमंत्री /पोलीस महानिरीक्षक या अधर्मची दखल घेऊ शकतात का! @AnilDeshmukhNCP @DGPMaharashtra https://t.co/SaWy3UVuH6
विज्ञापन विज्ञापन— imtiaz jaleel (@imtiaz_jaleel) January 29, 2021
इम्तियाज जलील ने ट्विटर से इस वीडियो को शेयर करते हुए उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और महाराष्ट्र पुलिस को भी टैग किया है। शिकायत मिलते ही महाराष्ट्र पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इम्तियाज जलील ने वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि ये वीडियो मुंबई-पुणे एक्सप्रेस वे का है।
कार के पिछले हिस्से पर शिवसेना पार्टी का लोगो लगा हुआ है। इस लोगो से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि कार में बैठे लोग शिवसैनिक होंगे। इम्तियाज जलील ने ट्वीट कर लिखा कि कार के पीछे लगा स्टीकर सब कुछ बता रहा है। कार में शिवसैनिक यात्रा करते समय अपने रिवॉल्वर की ब्रांडिंग कर रहा था।
इस पर भाजपा नेता राम कदम ने महाराष्ट्र सरकार पर निशाना साधा है और कहा है कि महाराष्ट्र में कानून व्यवस्था नहीं है और शिवसैनिक अक्सर कानून को अपने हाथों में ले लेते हैं। उन्होंने आगे कहा कि इस राज्य में कोई सुरक्षित नहीं है, ना ही साधू और ना ही सैनिक।