फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Property Dealer Gives Contract To Kill Friend Then A Plot Twist news in hindi

Maharashtra: दोस्त की हत्या की सुपारी दी, फिर कुछ ऐसा हुआ कि आरोपी की भी जान गई; किसी फिल्म से कम नही ये घटना

Fri, 30 Aug 2024 10:25 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 30 Aug 2024 10:25 AM IST
सार

अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पूरी योजना सुमित और विठ्ठल ने एक-दो दिन के भीतर की थी। कॉन्ट्रैक्ट किलर को 50 लाख रुपए दिए गए थे। इस घटना में एक बड़ा ट्विस्ट आया। पुलिस को आमिर खानजादा का नहीं बल्कि सुमित का शव मिला।

विज्ञापन
Mumbai Property Dealer Gives Contract To Kill Friend Then A Plot Twist news in hindi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र में मुंबई के पास कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और गलत अनुमान से दूसरी हत्या की जांच के मामले में पुलिस को एक लावारिस कार और दो प्रोपर्टी डीलरों के शव के बारे में पता चला। फिलहाल इस मामले में पूछताछ जारी है। प्रोपर्टी डीलरों की पहचान आमिर खानजादा और सुमित जैन के तौर पर की गई है। वे दोनों ही 21 अगस्त से लापता थे। मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग के पास एक बलेनो कार मिलने तक पुलिस के पास कोई सुराग नहीं था। 
विज्ञापन


नवी मुंबई के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दीपक सकोरे ने बताया कि उन्हें कार से दो बुलेट के निशान, दो खाली कारतूस और खून मिला। उन्हें इसकी जानकारी विठ्ठल नकाडे को गिरफ्तार करने के बाद मिली। विठ्ठल कॉन्ट्रैक्ट किलर के संपर्क में था। अधिकारी ने बताया कि विठ्ठल सुमित जैन का दोस्त था। आमीर खानजादा और सुमित जैन भी दोस्त और बिजनेस पार्टनर थे। वे दोनों नेरुल के रहने वाले हैं और 21 अगस्त की रात से ही लापता थे। हाल ही में कर्ज में डूबे सुमित जैन ने धोखाधड़ी से एक प्लॉट अपने नाम कर लिया। इस प्लॉट में हिस्सा लेने के लिए आमिर उसे ब्लैकमेल कर रहा था। आमिर को मारने के लिए सुमित ने कॉन्ट्रैक्ट किलर को पैसे दिए।
विज्ञापन


अधिकारी ने कहा कि ऐसा लग रहा है कि पूरी योजना सुमित और विठ्ठल ने एक-दो दिन के भीतर की थी। कॉन्ट्रैक्ट किलर को 50 लाख रुपए दिए गए थे। इस घटना में एक बड़ा ट्विस्ट आया। पुलिस को आमिर खानजादा का नहीं बल्कि सुमित का शव मिला। अब सवाल यह है कि सुमित को किसने मारा और आमिर कहां है? खुलासा तब हुआ, जब पुलिस ने विठ्ठल से संपर्क करने के आरोप में कुछ लोगों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वरिष्ठ पुलिस अधिकारी दीपक सकोरे ने बताया कि 21 अगस्त की रात को सुमित और विठ्ठल ने आमिर को कार में बिठाया। उन्होंने आमिर को गोली मारी और उसके शव को ठिकाने लगा दिया। इसके बाद सुमित ने अपने पैर में गोली मार ली। पुलिस को उसपर संदेह न हो, इसलिए उसने खुद को घायल कर लिया। हालांकि, इस दौरान दो हत्यारों के बीच झड़प हो गई और सुमित का उचित समय पर उपचार नहीं होने के कारण  मौत हो गई। विठ्ठल ने सुमित के शव को भी ठिकाने लगा दिया। बता दें कि अमीर खानजादा का शव करनाला पक्षी अभयारण्य के पास मिला, जबकि सुमित जैन का शव पेन-खोपोली रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed