फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Power Cut: Tata Power said: Mumbais electricity was lost due to cascade tripping at the sub station

सब स्टेशन में कास्केड ट्रिपिंग के चलते गुल हुई थी मुंबई की बिजली: टाटा पावर

Sat, 17 Oct 2020 04:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, मुंबई
एजेंसी, मुंबई Published by: Kuldeep Singh Updated Sat, 17 Oct 2020 04:26 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Power Cut: Tata Power said: Mumbais electricity was lost due to cascade tripping at the sub station
tata power corporation - फोटो : फाइल फोटो

मुंबई और आसपास इलाकों में 12 अक्तूबर को बिजली गुल होने की घटना कास्केड ट्रिपिंग के चलते हुई थी। मामले में केंद्रीय टीम की मदद कर रही टाटा पावर ने शुक्रवार को कहा, महाराष्ट्र स्टेट इलेक्ट्रिसिटी ट्रांसमिशन कंपनी के सब स्टेशन और लाइन में ट्रिपिंग के चलते यह समस्या हुई थी। कालवा के 400 केवी ट्रांसमिशन सिस्टम में यह खराबी आई थी। स्टेशन में चार लाइनें आती हैं, जिनसे शहर में बिजली की आपूर्ति होती है। इनमें से एक लाइन 10 अक्तूबर से बंद थी।

विज्ञापन


12 अक्तूबर को सुबह 400 केवी की कालवा पाडघे लाइन 1 में खराबी के चलते इसे आपात स्थिति में बंद करना पड़ा। हालांकि खराबी को साढ़े नौ बजे तक ठीक करना था, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इससे बिजली की मांग आपूर्ति से ज्यादा हो गई और बाकी दो लाइनों पर भी इसका असर हुआ। ओवरलोडिंग के कारण 10:05 बजे चारों लाइनें ट्रिप हो गई और मुंबई समेत आसपास के इलाकों में बिजली गुल हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed