{"_id":"5ee701d08ebc3e42db6afe2f","slug":"mumbai-port-handled-321-ships-9-million-metric-tons-of-cargo-during-coronavirus-lockdown","type":"story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन में मुंबई बंदरगाह ने 321 जहाजों और नौ मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को संभाला","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
लॉकडाउन में मुंबई बंदरगाह ने 321 जहाजों और नौ मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को संभाला
Mon, 15 Jun 2020 10:36 AM IST
अनवर अंसारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अनवर अंसारी
Updated Mon, 15 Jun 2020 10:36 AM IST
विज्ञापन
Mumbai Port Trust
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वैश्विक महामारी कोरोना वायरस को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन की अवधि के दौरान मुंबई बंदरगाह ने 321 जहाजों और नौ मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को संभाला है। एक शीर्ष अधिकारी ने इस बात की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बंदरगाह अब पूरी तरह से चालू है।
विज्ञापन
बंदरगाह पर 12 जून से छह क्रूज लाइनर आ चुके हैं और कुछ और भारतीय चालक दल के साथ पहुंचने के लिए निर्धारित हैं। गौरतलब हो कि दुनियाभर के विभिन्न स्थानों पर लॉकडाउन के कारण ये सभी वहीं फंस गए थे।
विज्ञापन
संजय भाटिया ने एक बयान में कहा कि 28 जून तक 10,000 भारतीय चालक दल के सदस्यों के साथ 14 क्रूज लाइनर मुंबई बंदरगाह तक पहुंच जाएंगे। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन की अवधि के दौरान मुंबई बंदरगाह ने इंदिरा डॉक्स, मरीन ऑयल टर्मिनल-जवाहर द्वीप, केमिकल टर्मिनल-पीरपा और मिडस्ट्रीम में अपने बर्थ पर स्टील, चीनी, दालें, उर्वरक, सीमेंट, मोटर वाहन, कच्चे तेल और रसायनों के अलावा कार्गो की बड़ी रेंज को संभालना जारी रखा। भाटिया ने बताया कि इस दौरान बंदरगाह ने 321 जहाजों से 9.6 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो को संभाला।
विज्ञापन
उन्होंने यह भी कहा कि बंदरगाह ने अपनी सुविधा पर क्रूज लाइनरों को संभालना जारी रखा, ताकि दुनियाभर में क्रूज जहाजों पर फंसे भारतीय चालक दल को वापस लाने में सक्षम रहा जाए।
भाटिया ने आगे कहा कि मुंबई बंदरगाह पर उतरने में नाविकों की मदद के लिए बंदरगाह ने हमेशा मदद की है। अभी तक छह क्रूज जहाज बंदरगाह पर पहुंचे और 1000 भारतीय दल की अगुवाई की गई।