फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police summon BJP leader Kirit Somaiya over FIR for COVID 19 norms violation

महाराष्ट्र: भाजपा नेता किरीट सोमैया को मुंबई पुलिस ने जारी किया समन, कोरोना नियमों के उल्लंघन का आरोप

Thu, 17 Feb 2022 01:42 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Thu, 17 Feb 2022 01:42 PM IST
सार

कोरोना नियमों के उल्लंघन करने के मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया मुश्किल में फंसते नजर आ रहे हैं। मुंबई पुलिस ने उन्हें समन जारी किया है।

विज्ञापन
Mumbai Police summon BJP leader Kirit Somaiya over FIR for COVID 19 norms violation
किरीट सोमैया - फोटो : पीटीआई

विस्तार

कोरोना नियमों के कथित उल्लंघन के लिए दर्ज प्राथमिकी के संबंध में महाराष्ट्र की मुंबई पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद किरीट सोमैया को समन जारी किया है। इस समन में उन्हें 15 दिनों के भीतर लिखित बयान के साथ पेश होने अन्यथा कानूनी कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहने के लिए कहा है। सोमैया के खिलाफ पिछले साल सितंबर में उपनगरीय सांताक्रूज पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। लेकिन वे उपस्थित नहीं हुए थे। इसके बाद सोमवार को एक बार फिर से मुंबई पुलिस ने समन भेजा है।

विज्ञापन


सोमैया ने किया पलटवार
सोमैया ने गुरुवार को समन की प्रति ट्वीट की और कहा कि उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली महाराष्ट्र सरकार/पुलिस ने उनके खिलाफ सांताक्रूज में राज्य मंत्री छगन भुजबल की बेनामी संपत्ति का दौरा करने के लिए उनके खिलाफ एक और मामला दर्ज किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed