फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai police start shifting 40k accounts from axis bank to hdfc bank

मुंबई पुलिस की तनख्वाह पर रार, सैलरी अकाउंट को लेकर भिड़ीं पूर्व सीएम की पत्नी और प्रियंका

Fri, 23 Oct 2020 06:15 PM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: संजीव कुमार झा Updated Fri, 23 Oct 2020 06:15 PM IST
विज्ञापन
Mumbai police start shifting 40k accounts from axis bank to hdfc bank
अमृता फडणवीस और प्रियंका चतुर्वेदी - फोटो : social media

मुंबई पुलिस ने अपने 40 हजार कर्मचारियों के सैलरी अकाउंट को एक्सिस बैंक से एचडीएफसी बैंक में शिफ्ट करना शुरू कर दिया है। मुंबई पुलिस के अधिकारी ने इस बारे में जानकारी दी है, वहीं इस संबंध में एक सरकारी सर्कुलर भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन

दरअसल मुंबई पुलिस और एक्सिस बैंक के बीच सभी कर्मचारियों की सैलरी अकाउंट के लिए समझौता ज्ञापन की अवधि 31 जुलाई 2020 को ही समाप्त हो चुकी है। बता दें कि इससे पहले राज्य पुलिस के सैलरी अकाउंट एसबीआई में थे।
विज्ञापन


वहीं सरकार के इस फैसले को लेकर शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी और देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस आमने सामने आ गई हैं। प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्वीट कर तत्कालीन राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। जबकि अमृता फडणवीस ने राज्य सरकार का बचाव किया है। बता दें कि अमृता 18 वर्षों से एक्सिस बैंक में कार्यरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाउंट  ट्रांसफर को सही ठहराते हुए प्रियंका चतुर्वेदी ने ट्विटर पर लिखा- 'जल्द मुंबई पुलिस 50 हजार पुलिसकर्मियों के सैलरी अकाउंट को एक्सिस बैंक से ट्रांसफर करेगी। कैसे मनमाने ढंग से राज्य सरकार के कर्मचारियों के खातों को रातों-रात ट्रांसफर कर दिया गया था, इसकी बहुत अधिक जरूरत थी।'
 


वहीं इसके जवाब में अमृता ने कहा कि एक्सिस बैंक मेरा परिवार नहीं है, यह तीसरी सबसे बड़ी प्राइवेट  कंपनी है और मैं यहां पिछले 18 वर्षों से कार्यरत हूं। कैसे एक अवसरवादी दल-बदलू उनकी मेहनत और कड़े परिश्रम को समझेगी। इन खातों को टेक्नोलॉजी और सेवाओं के आधार पर साल 2005 में अधिग्रहण किया गया था।”

प्रियंका ने फिर जवाब देते हुए कहा कि जब हमने आपका नाम ही नहीं लिया तो क्यों आपको बुरा लगा और अगर यह आपके परिवार का बैंक नहीं है तो फिर मुंबई पुलिस के फैसले से क्यों आपको चोट पहुंची है? मैंने कहा कि यह मनमाना है तो इससे आपको क्यों बुरा लगा?
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed