फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police's Operation All Out: 349 criminals including 52 Wanted caught

मुंबई पुलिस का ऑपरेशन ऑल आउट, 52 वांटेड समेत 349 अपराधियों को दबोचा

Sun, 24 Jan 2021 05:05 PM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: सुरेंद्र जोशी Updated Sun, 24 Jan 2021 05:05 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police's Operation All Out: 349 criminals including 52 Wanted caught
मुंबई पुलिस - फोटो : ANI

मुंबई पुलिस ने शनिवार रात से रविवार सुबह तक बदमाशों की धरपकड़ का ऑपरेशन ऑल आउट अभियान छेड़ा। इस दौरान 52 ऐसे लोगों को गिरफ्तार किया गया, जो विभिन्न अपराधों में वांछित हैं।  मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि इस अभियान में 12 पुलिस उपायुक्तों और वरिष्ठ निरीक्षकों को तैनात किया गया था। 

विज्ञापन


232 ठिकानों पर मारे छापे
मुंबई पुलिस ने अभियान के दौरान कुल 232 ठिकानों पर बदमाशों की धरपकड़ के लिए छापे मारे। उसे 1369 आरोपियों की तलाश थी, जिनमें से 52 वांटेड समेत 349 उसके हत्थे चढ़ गए। 
विज्ञापन


101 स्थानों पर की नाकाबंदी
शनिवार रात मुंबई में पुलिस ने 101 स्थानों पर नाकाबंदी भी की। इस दौरान 8597 वाहनों की जांच की गई। इनमें से 2479 वाहन चालकों के विभिन्न अनियमितताओं के चलते चालान काटे गए। 12 लोगों को नशे में वाहन चलाने पर पकड़ा गया। इस दौरान 739 लाॅजों व होटलों आदि की भी जांच की गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


444 संवेदनशील क्षेत्रों की जांच, 31 को पकड़ा
मुंबई पुलिस ने ऑपरेशन ऑल आउट के दौरान महानगर के 444 क्षेत्रों में जांच की। इस दौरान 31 लोगों को जिलाबदर आदेश का उल्लंघन करते पकड़ा गया। 66 लोगों के खिलाफ मादक पदार्थ निरोधक कानून के तहत व 33 के खिलाफ ऑर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed