Maharashtra: शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के नाम पर देता था धोखा, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया मामला
पुलिस के मुताबिक, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की तस्वीर को व्हाट्सएप की प्रोफाइल पिक्चर में लगाकर लोगों को धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे के नाम पर लोगों को धोखा देने वाले अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दादर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया, आरोपी के खिलाफ कई धारों में मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक, शिवसेना नेता आदित्य ठाकरे की तस्वीर को व्हाट्सएप की प्रोफाइल पिक्चर में लगाकर लोगों को धोखा देने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
वहीं एक अन्य मामले में मुंबई पुलिस ने रविवार को 17 वर्षीय नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में एक 20 साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया, युवक को दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और रंगदारी मांगने के आरोप में शाहू नगर थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है।
ठाणे में 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म
महाराष्ट्र के ठाणे में 16 साल की लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया। तीन लोगों ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने बताया, आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (डी) और पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।