फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mumbai Police picks Amitabh Bachchan s movie Agneepath scene to share a message covid-19 hand wash Social media

मुंबई पुलिस ने दिया अमिताभ बच्चन की मूवी के जरिये खास संदेश, सोशल मीडिया पर हो रही वाहवाही

Tue, 23 Feb 2021 08:58 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: दीप्ति मिश्रा Updated Tue, 23 Feb 2021 08:58 PM IST
विज्ञापन
Mumbai Police picks Amitabh Bachchan s movie Agneepath scene to share a message covid-19 hand wash Social media
मुंबई पुलिस की पोस्ट - फोटो : Social Media

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की पुलिस अक्सर लोगों को जागरूक करने के लिए थोड़े अलग और मजेदार तरीके अपनाने के लिए जानी जाती है। मुंबई पुलिस ने रोड सेफ्टी से लेकर कोरोना वायरस से बचाव संबंधी दिशानिर्देश पालन कराने तक के लिए बड़े ही क्रिएटिव तरीके अपनाए हैं। मुंबई पुलिस का ऐसा ही एक संदेश आज सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।  

विज्ञापन


मुंबई पुलिस ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर 1990 में आई अमिताभ बच्चन की मशहूर फिल्म अग्निपथ के एक सीन का वीडियो शेयर किया। इस पोस्ट के जरिये लोगों को कोरोना महामारी से बचाव के लिए हाथ धोने के लिए जागरूक करने की कोशिश की गई है। इस वीडियो क्लिप के साथ मुंबई पुलिस ने कैप्शन दिया है- ''क्या आपने कभी जानने की कोशिश की कि मां को क्या पसंद है?'' 
विज्ञापन


अपने हाथों को धो लें, कोरोना को दूर करें
वीडियो में नजर आता है कि जब अमिताभ बच्चन खाना खाना शुरू करने वाला होते हैं, तो उन्हें रोहिणी हट्टंगडी से डांट पड़ती है, जो फिल्म में उनकी मां का किरदार निभा रही हैं। वह उन्हें खाने से पहले हाथ धोने के लिए कहती हैं। यह वीडियो ''अपने हाथों को धो लें, कोरोना को दूर करें''... के संदेश के साथ समाप्त होता है।  इस सीन में अमिताभ बच्चन के साथ अभिनेत्री रोहिणी हट्टंगड़ी और नीलम कोठारी भी नजर आ रही हैं। वीडियो में तीनों कलाकार खाने के समय हाथ धोने के बारे में बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Mumbai Police (@mumbaipolice)



सोशल मीडिया पर हो रही जमकर तारीफ
मुंबई पुलिस की कोरोना वायरस के खिलाफ लड़ाई में हाथ धोने के लिए लोगों को जागरूक करने वाली इस पोस्ट को लोगों ने खूब पसंद किया है। इसे सोशल मीडिया पर जमकर शेयर किया जा रहा है। यूजर्स मुंबई पुलिस की जमकर वाहवाही कर रही है। लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि हां मां हमेशा सही होती हैं। वहीं एक अन्य ने लिखा- काफी क्रिएटिव है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed